फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People in Assam BJP victory cheers

असम में जीत से भाजपाजन गदगद 

Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
People in Assam BJP victory cheers
असम में भाजपा की जीत की खुशी मनाते महापौर राम गोपाल मोहले और कार्यकर्ता।
असम में विधानसभा चुनाव में मिली सफलता की खुशी में भाजपाइयों ने गुरुवार को काशी में खुशी मनाई। गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ताआंे ने नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी को बांटा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस मुक्त भारत की ओर हम बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान सिगरा क्षेत्र में विजय जुलूस भी निकाला गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर रामगोपाल मोहले, विधायक रवींद्र जायसवाल, अशोक पांडेय, डॉ. राकेश त्रिवेदी, शंकर गिरी, रतन सिंह, प्रेम कपूर, महेश चंद्र, नागेंद्र रघुवंशी, आजाद सिंह, साधना, नलिन, नयन, संतोष आदि रहे। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के आवास पर आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़े की थाप पर मिठाई बांटी गई। इस दौरान प्रहलाद गुप्ता, ज्ञानेश जोशी, भोला शंकर मिश्रा, अजय दूबे, प्रभात सिंह, दिलीप सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन


भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रामनगर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में मिठाई बांटी। संतोष शर्मा, सतेन्द्र सिंह, सृजन श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, सन्नी सिंह, कुलदीप सेठ, जय सिंह चौहान, शिशिर चौरसिया, लल्लन सोनकर, विवेक यादव, अभिषेक सिंह आदि थे। दूसरी ओर मेयर रामगोपाल मोहले के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मेयर ने कहा कि भाजपा की नीतियों और रीतियों पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। इस मौके पर पार्षद अशोक मिश्रा, राजेश जायसवाल, अशोक सेठ, सत्यम सिंह, अजय गुप्ता, विनोद भारद्वाज, अशोक मौर्या, प्रतीक श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed