फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People have rejected SP's familyism, corruption outright: Sunil Ojha

जनता ने सपा के परिवारवाद, भ्रष्टाचार को सिरे से नकारा : सुनील ओझा

Tue, 28 Dec 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
People have rejected SP's familyism, corruption outright: Sunil Ojha
जन विश्वास यात्रा को मिल रहे समर्थन पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने सोमवार दोपहर रोहनिया क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी नेताओं को संबोधित किया। कहा कि यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इससे साफ हो गया है कि जनता ने सपा के गुंडावाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार को सिरे से नकार दिया है। बुधवार को यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। यात्रा जिले में करीब 18.5 किलोमीटर में जनता से संपर्क करेगी।
विज्ञापन

यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने महानगर और सभी मोर्चों, मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने यात्रा के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी। इस यात्रा के संयोजक शोभनाथ मौर्य और अशोक पटेल को बनाया गया है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ज्ञानेश जोशी ने बताया कि यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह होंगे। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि इस मौके पर जनविश्वास यात्रा प्रभारी प्रभात सिंह, संजय सोनकर, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, केदारनाथ सिंह, रामप्रकाश दुबे, रामतेज पांडेय, सुरेंद्र पटेल, जेपी दुबे, नागेश्वर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

किसान सम्मान सम्मेलन आज
भाजपा की ओर से बरकी इंटर कॉलेज के मैदान पर किसान सम्मान सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि किसान सम्मान सम्मेलन में दस हजार किसान जुटेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मोर्चा के सदस्यों की बैठक नेताजी इंटर कॉलेज में हुई। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ज्ञानेश जोशी ने बताया कि किसान सम्मान सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर होंगे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह बीरू ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों को परखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed