बाजारों में रक्षबंधन और स्वतंत्रता दिवस की रौनक, युवा खरीद रहे मोदी और अमित शाह का मुखौटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। हर कोई देश के इस गौरवमयी दिवस को धूमधाम से मनाने को आतुर है। देश की आजादी के जश्न के साथ भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने वाले त्योहार राखी का भी उत्साह देखते बन रहा है।
जश्न-ए-आजादी और रक्षाबंधन की तैयारी के मद्देनजर लंका, सिगरा, तेलियाबाग, दुर्गाकुंड समेत शहर के अन्य बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है। जहां 15 अगस्त के लिए तिरंगे के साथ ही उसी रंग के परिधान, गुब्बारे, टी-शर्ट, विग जैसे सामान से दुकानें पट गई हैं। कपड़े की दुकानों पर तिरंगे व देशभक्तों की तस्वीर वाली टी-शर्ट खूब बिक रही है।
ये भी पढ़ें : 'मां तुझे प्रणाम' अभियान के तहत शहरवासियों ने गाया राष्ट्रगान, 52 सेकेंड के लिए थम गया शहर
वहीं अनुच्छेद 370 के खत्म होने पर आजादी का जश्न दोगुना हो गया है, जिसके लिए युवाओं में मोदी और अमित शाह का मुखौटा खूब भा रहा तो वहीं भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए डिजाइनर और स्टाइलिश राखियां मौजूद हैं।
क्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मिठाई की दुकान से लेकर कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ रही। महिलाओं ने जहां राखी की खरीदारी की तो वहीं युवतियों ने भाइयों के लिए खास उपहार खरीदें। लंका स्थित एक दुकान संचालक ने बताया कि हमारे पास 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें : रक्षा बंधन आज, सौभाग्य एवं शोभन योग में बंधेगी भाइयों की कलाई में राखी
महिलाओं को जहां रूद्राक्ष और रेशम के धागे वाली राखियां पसंद आ रहीं हैं तो वहीं बच्चों को कार्टून की राखियां लुभा रही हैं। वहीं कुछ बहनें ऐसी भी है, जिन्होंने अपने भाइयों के लिए उनकी फोटो लगी राखियां बनवाई हैं। वहीं कुछ दुकानों पर अमेरिकन डॉयमंड और चांदी की राखियां भी खासा पसंद की जा रही हैं। जिसकी रेंज 500 से शुरू होकर 2500 रुपये तक की है।