फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   People are blown away after seeing a 15 feet long crocodile in the Ganga

जब लोग पास पहुंचते वो लगा ले रहा था डुबकी और जाते ही फिर बाहर.....

Sat, 29 Feb 2020 06:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Feb 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
People are blown away after seeing a 15 feet long crocodile in the Ganga
गंगा किनारे घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में गंगा नदी के बीच में रेत पर 15 फीट लंबा घड़ियाल को धूप सेंकते देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। आनन-फानन में सूचना पूरे गांव और कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला खड़ंजा छोटी बसई इलाके में फैल गई जिससे भारी संख्या में ग्रामीण गंगा के किनारे घड़ियाल को देखने के लिए लोग पहुंचने लगे।

विज्ञापन

 

कुछ लड़के नाव से रेत में धूप ले रहे घड़ियाल के नजदीक तक पहुंचने का प्रयास किये लेकिन इसका आकार देख वे भी सहम गये। जैसे ही घड़ियाल के पास नाव पहुंची वह पानी में डुबकी लगा ले रहा था और लोग जब दूर चले जाते तब रेत पर आ जाता था शनिवार को पूरा दिन यह सिलसिला चलता रहा। कई मीडिया कर्मियों ने भी फोटोग्राफी करने के चक्कर में नजदीक जाने का प्रयास किया, लेकिन पास आने की आहट पाते ही घड़ियाल पानी के अंदर घुस जाता था।

विज्ञापन

 

 

People are blown away after seeing a 15 feet long crocodile in the Ganga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Reuters

लखनपुर मवैया, ओझला, छोटी बसही, कंतित, विंध्याचल से नाव से घड़ियाल के नजदीक तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बार-बार उन्हें असफलता मिल रही थी। सुबह किसी ने मोबाइल से वीडियो और फोटो खींचकर के वायरल कर दिया जिसके चलते पूरा दिन घड़ियाल के बारे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा और गंगा के किनारे घड़ियाल देखने के लिए महिलाओं बच्चों व बुजुर्गों की भारी भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed