फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Peethadheeshwar of Mata Sharda Maihar Dham said Put your body in family and worship God

Varanasi: माता शारदा मैहर धाम के पीठाधीश्वर बोले- तन को परिवार में लगाएं और मन से भजें भगवान

Fri, 11 Nov 2022 10:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Nov 2022 10:25 PM IST
सार

वाराणसी के  महमूरगंज स्थित महाराजा नगर कॉलोनी में देवी जागरण के दौरान  माता शारदा मैहर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि कहा की भगवान द्वारा दिए गए विवेक के कारण ही हम अन्य जीवों से अलग हैं। 

विज्ञापन
Peethadheeshwar of Mata Sharda Maihar Dham said  Put your body in family and worship God
देवी जागरण के दौरान मैहर धाम पीठाधीश्वर और प्रधान पुजारी पवन पांडेय शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता शारदा मैहर धाम के पीठाधीश्वर देवी प्रसाद महाराज ने कहा कि मनुष्य शरीर ईश्वर ने दिया है तो तत्काल सतर्क हो जाना चाहिए बिना भजन के इसे यूं ही गंवाना, भौतिकतावाद में डूबे रहना उचित नहीं है। भगवान ने तन दिया है तो उसे परिवार और कारोबार में लगाएं लेकिन मन से हमेशा भगवान को जपते रहना चाहिए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को महमूरगंज स्थित महाराजा नगर कॉलोनी में देवी जागरण के दौरान मैहर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि कहा की भगवान द्वारा दिए गए विवेक के कारण ही हम अन्य जीवों से अलग हैं। यदि जीव माया में फंसकर अपना जीवन बिना भागवत मार्ग पर चले व्यर्थ करते हैं तो हमारे और अन्य जीवों में कोई फर्क नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन


धरती के सारे रिश्ते स्वार्थ से परिपूर्ण है लेकिन भक्त और भगवान का रिश्ता ही अटल और सत्य है। मंगल रूपा ईश्वर को पाना सरल सुबोध और सुमंगल है। उसके लिए जरूरी है हम जिन्हें भी आराध्य मानें मात्र उनकी शरण में पड़े रहें। भौतिकतावाद में डूबा व्यक्ति तनाव से ग्रसित है लेकिन अमंगलहारी ईश्वर को भजने वाला सदैव आनंद की अनुभूति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 अमलेश दूबे, कन्हैया दूबे (केडी), आस्था शुक्ला ने देवी जागरण में जमकर भजनों पर भक्तों को झूमाया। इस दौरान मैहर धाम के प्रधान पुजारी पवन पांडेय शास्त्री मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed