फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pavilions decorated horse leaves from Assam roses from Pune prices flowers doubled

बढ़ी मांग : असम के घोड़ा पत्ता, पुणे के गुलाब से सज रहे मंडप, फूलों के दाम में दोगुना उछाल; जानें खास बातें

Sat, 23 Nov 2024 10:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 10:55 PM IST
सार

Varanasi News : शादियों का सीजन शुरू होते ही उन फूलों की डिमांड बढ़ जाती है जो स्टेज और मंडप की सजावट में इस्तेमाल होते हैं। बनारस की मंडियों में आए दिन इन फूलों की बिकवाली हो रही है। कुछ डेकोरेटर किसानाें से डायरेक्ट खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Pavilions decorated horse leaves from Assam roses from Pune prices flowers doubled
शादियों में बढ़ गई है फूलों की डिमांड। - फोटो : freepik

विस्तार

शादियों का सीजन शुरू है। विवाह में मंगल धुन और रंग-बिरंगे फूलों की सजावट उत्सव के रंग को और चटख बनाते हैं। यही वजह है कि शादियों में देसी-विदेशी फूलों की मांग बढ़ी है। 

विज्ञापन


कोलकाता के रजनीगंधा, असम के घोड़ा पत्ता व पुणे के डंडी गुलाब सहित दर्जनों तरह के फूलों से शादी के मंडप से लेकर द्वारपूजा स्थल की विशेष सजावट की जा रही है। स्टार, जलबेड़ा, ऑर्किड, लीली, कार्नेशन, एंथोनियम जैसे फूलों की मांग बढ़ गई है। 
विज्ञापन


कारोबारी फिरोज विश्वास और ईश्वरचंद्र मौर्य ने बताया कि सजावटी फूलों के दामों में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। कोलकाता में बारिश की वजह से कुछ फूल नहीं आ रहे हैं। उन्हें दूसरे शहरों से मंगाया गया है। बनारस में गेंदे, गुलाब व कुंद का उत्पादन पर्याप्त होने से इनके दाम नरम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी है फूलों की कीमत 
कोलकाता से रजनीगंधा (500 रुपये सैकड़ा) व वेबी फूल (50 रुपये बंडल), असम से घोड़ा पत्ता (50 रुपये बंडल), शिमला से स्टार (100 रुपये में 10 पीस) व डच गुलाब (400 रुपये 10 पीस), पुणे व बंगलूरू से डंडी गुलाब (600 सैकड़ा), लखनऊ से जलबेरा (120 रुपये 10 पीस),  दिल्ली, हैदराबाद व लखनऊ से जिप्सी (600 रुपये बंडल), हैदराबाद व नागपुर से ऑर्किड (400 रुपये सैकड़ा) व स्टिक (800 रुपये सैकड़ा), लिली (700 रुपये में 10 पीस) आ रहे हैं। 

आर्टिफिशियल फूलों से भी सज रहे लॉन
सजावटी फूलों के दाम में तेजी से आर्टिफिशियल फूलों की मांग बढ़ी है। इंग्लिशिया लाइन स्थित फूलमंडी के पास ही इसकी भी मंडी है। यहां पूर्वांचल भर से छोटे व्यापारी आर्टिफिशियल फूल खरीद कर ले जा रहे हैं। कारोबारी राजेंद्र कश्यप ने बताया कि ओरिजनल फूलों की तरह आर्टिफिशियल फूल भी खूब आ रहे हैं। इन फूलों से लंबे समय तक लॉन व घरों को सजा सकते हैं। इसलिए इसकी मांग 50 फीसदी से अधिक है। इस समय मेरठ, दिल्ली, मुंबई, सूरत, कोलकाता आदि शहरों से आर्टिफिशियल फूल आ रहे हैं।

दांपत्य जीवन में बंधे 84 जोड़े
चोलापुर ब्लाॅक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को मंगल गीतों के साथ शहनाई की धुन गूंजी। शादी के मंडप सजे तो घराती-बरातियों में उमंग और उल्लास दिखा। जन प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों की मौजूदगी में 84 जोड़ों ने धूमधाम से शादी रचाई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चिरईगांव के 37 और चोलपुर के 47 जोड़ों का धूमधाम से विवाह हुआ। हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद दुबे ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed