फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paush Kaal Ashtami; Tantra practitioners bowed their heads in the court of Baba Lat Bhairav and performed

Varanasi : पौष काल अष्टमी ; बाबा लाट भैरव के दरबार में तंत्र साधकों ने नवाया शीश, की तंत्र साधना

Sun, 22 Dec 2024 11:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2024 11:44 PM IST
सार

पौष काल अष्टमी के मौके पर काशी के न्यायाधीश बाबा लाट भैरव के दरबार में तंत्र साधकों का जमावड़ा हुआ। इस दौरान सतो-रजो-तमो विधियों से बाबा का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। मान्यता है कि इस दिन की साधना से बाबा तंत्र सिद्धी का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
 

विज्ञापन
Paush Kaal Ashtami; Tantra practitioners bowed their heads in the court of Baba Lat Bhairav and performed
बाबा लाट भैरव का विशेष श्रृंगार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भूतसंघनायक के द्वार पर पंचमकार पूजन का आयोजन हुआ। इस दौरान घंटे घड़ियाल बजे और भक्तिमय वातावरण दिखाई दिया। बताते चलें कि भूत, प्रेत, पिशाचादि जिनके गढ़ हैं ऐसे भूतभावन भगवान शंकर के प्रतिरूप बाबा श्री कपाल भैरव के द्वार पर साधकों का जमावड़ा लगा। अवसर था पौष कालाष्टमी का श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंध समिति के तत्वावधान में कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा श्री लाट भैरव का त्रिगुणात्मक श्रृंगार किया गया।बाबा श्री के भव्य मुखौटे को स्नानादि के उपरांत विग्रह पर विराजमान कराकर रजत मुंडमाला, नवीन वस्त्र, काला गण्डा सहित गेंदा, गुलाब इत्यादि के फूल-मालाओं से सुसज्जित कर अद्भुत श्रृंगार किया गया और तांत्रिक पूजा की गई।

विज्ञापन


काशी के प्रकांड तंत्र साधकों ने बाबा के दरबार में शीश नवाया। परम्परागत रूप से बटुक भैरव के महंत राकेश पुरि ने बाबा के संमुख विधिवत तंत्रोक्त साधना कर विश्व शांति की कामना की। पंचमकार पूजन के दौरान शाम से ही यज्ञ की वेदी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियों के पड़ने का क्रम प्रारम्भ हुआ। मंदिर प्रांगण में देर रात्रि तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। बाबा को मौसमी व्यंजन चूड़ा-मटर व गाजर का हलवा का भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।भक्तों के लगाये जयजयकार से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।मध्य रात्रि में हजारे दीपक से आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया। अनुष्ठान के मुख्य यजमान विशाखापटनम के शारदा लक्ष्मी गणपति कुमार रहे।
विज्ञापन




उक्त अवसर पर श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के  अध्यक्ष रोहित जायसवाल (पार्षद), उपाध्यक्ष बसंत सिंह राठौर, प्रधानमंत्री छोटेलाल जायसवाल, मंत्री मुन्ना लाल यादव, विक्रम सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष छोटन केशरी, मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि, नंदलाल प्रजापति, बच्चे लाल, सुशील जायसवाल, पूजारी संजय पांडेय, अंकित, निक्की, रवि कुशवाहा, गोदे महराज, श्लोक सिंह, दिलीप कुमार, मंदीप आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed