मिर्जापुर। विभिन्न न्यू पीएचसी और सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव के चलते ज्यादातर केंद्रों पर सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर उन्हे दवाएं दीं।
जिगना, छानबे क्षेत्र में प्रचार प्रसार के अभाव में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में होम्योपैथी डा डी के मिश्रा डा अवनीश कुमार सचिव सिंह संतोष तिवारी सुशील कुमार गुलाबचंद ,कुशहा में डॉ शिवम् व सिद्धनाथ दूबे, नरोइया में डॉ सुमित कुमार ,विरौरा में महेंद्र चौधरी ने इलाज किया। इस दौरान कुल 301 रोगियों का इलाज किया गया। हलिया, क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कुल 119 मरीजों का नि: शुल्क उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में 47 मतवार में 32 व मुड़पेली में 40 मरीजों का उपचार किया गया। डाॅ. कामेश्वर तिवारी ने लोगों से घर के आसपास साफ सफाई रखने व बदलते मौसम से मच्छरों से सावधान रहने की सलाह दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चिकित्सक विवेक खरे, मतवार में कामेश्वर तिवारी व मुड़पेली में मनीष कुमार ने लोगों का उपचार किया।