फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patients increasing in trauma center, facilities also increasing

ट्रामा सेंटर में बढ़ रहे मरीज, सुविधाओं में भी इजाफा

Sun, 17 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Patients increasing in trauma center, facilities also increasing
बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में साल दर साल मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही सुविधाओं में भी इजाफा हो रहा है। दो अक्तूबर को इमरजेंसी में बेड बढ़ाने के बाद आने वाले दिनों में हाईटेक ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ट्र्रामा सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हर साल 17 सितंबर को वर्ल्ड ट्रामा डे मनाया जाता है। सात साल पहले जुलाई 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन किया था। यहां पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड तक के मरीज आते हैं। 2015 में 628 मरीज ही इलाज कराने पहुंचे जबकि 2016 में यह संख्या बढ़कर 8848 पहुंच गई। वहीं, इस साल अब तक 1,46,851 मरीज इलाज करा चुके हैं।
विज्ञापन

जल्द बढ़ेंगी और सुविधाएं
बीएचयू ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि 354 बेड के साथ यह देश का बड़ा ट्रामा सेंटर है। यहां 17 ऑपरेशन थिएटर की सुविधा है। सड़क दुघर्टना सहित अन्य घटनाओं में घायल होकर पहुंचने वाले मरीजों का बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। आपात स्थिति के लिए अलग से डिजास्टर वार्ड बनाया गया है। ऑक्सीजन थेरेपी, एक्मो मशीन का लाभ भी मरीजों को जल्द मिलेगा। बताया कि ट्रामा सेंटर परिसर में इधर-उधर खड़ी होने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग बनवाई जा रही है।
विज्ञापन

एक नजर में आंकड़ा
2021 146851
2020 133448
2019 12196
2018 11210
2017 10884
2016 8848
2015 628
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed