फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patient waiting for doctor in district hospital in varanasi

मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर का इंतजार करते रहे मरीज

Fri, 05 Oct 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 05 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
Patient waiting for doctor in district hospital in varanasi
खाली पड़ी डॉक्टर की कुर्सी
वाराणसी के कबीरचौरा पर मंडलीय अस्पताल में तीन दिन पहले एक डॉक्टर और दो कर्मचारियों के साथ मारपीट के विरोध में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अभी भी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


गुरुवार को तीन घंटे ओपीडी में हड़ताल के बाद शुक्रवार को भी यहां अघोषित हड़ताल जैसा नजारा रहा। घटना को लेकर शुक्रवार सुबह 9 बजे एक बैठक भी बुलाई गई थी, जिसमें डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ ने भाग लिया। एक घंटे तक चली बैठक में घटना में अब तक हुई कार्रवाई पर चर्चा के बाद फरार एक अन्य आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन


उधर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की बैठक के चलते मरीज और परिजन डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। हालत यह रही कि ओपीडी हाल में 15 कमरों में से आधे से अधिक कमरों में डॉक्टर पहुंचे ही नहीं, इस वजह से कुछ मरीजों को वापस भी होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आंदोलन का नेतृत्व कर रहे डॉ. अरविंद सिंह का दावा है कि सुबह 8 बजे कुछ डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीज को देखा और सुबह 8 बजे से 9 बजे तक कुछ डॉक्टर वार्ड में राउंड पर थे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 से 10 बजे तक बैठक चलने की वजह से ओपीडी बाधित रही लेकिन इसके बाद सभी चिकित्सकों ने ओपीडी में मरीजों को देखा। किसी तरह की कोई हड़ताल नहीं थी। 

डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में उतरा आईएमए

Patient waiting for doctor in district hospital in varanasi
15 कमरों में से आधे से अधिक कमरों में डॉक्टर पहुंचे - फोटो : amar ujala
जिले में आए दिन डॉक्टर के साथ मारपीट की बढ़ती घटनाओं का आईएमए ने विरोध शुरू कर दिया है। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़ा करते हुए इसकी शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव समेत अन्य अधिकारियों से की गई है।

आईएमए की सचिव डॉ. मनीषा सिंह ने पत्र के माध्यम से बताया है कि घटनाएं बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस का सकारात्मक सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने हर माह के दूसरे रविवार को जिला, पुलिस प्रशासन के साथ चिकित्सकों के साथ संवाद करने, सुरक्षा समिति के गठन करने आदि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed