फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Patient dies in private hospital allegation of negligence in treatment case filed on complaint of family

Varanasi News: निजी अस्पताल में मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Apr 2025 06:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 08 Apr 2025 06:47 PM IST
सार

निजी चिकित्सालय में पथरी का ऑपरेशन कराने गई मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Patient dies in private hospital allegation of negligence in treatment case filed on complaint of family
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पहड़िया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही तरीके से ऑपरेशन से मरीज की मौत के मामले में मृतक के बहन के गुहार पर न्यायालय के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


बताया जाता है की ग्राम खोनपुर मगरहुआ चौबेपुर की सरोजा उर्फ सरोजा देवी के भाई विनोद को पथरी था।जिसके इलाज के लिए पहड़िया स्थित श्रेया हॉस्पिटल में डॉ बीएन सागर से सम्पर्क करने पर बताया ऑपरेशन करना होगा।
विज्ञापन


21 अप्रैल 2024 को डॉ बीएन सागर ने लापरवाही तरीके से ऑपरेशन करने पर मरीज की हालत बिगड़ने लगी। लेकिन डॉक्टर नेकहा घर ले जाओ समय लगेगा ठीक हो जाएगा।   मरीज को घर ले गयी। लेकिन तबियत में सुधार न होने पर पुनः चिकित्सक डॉ बीएन सागर को फोन करने पर दवा बताई जिसे खिलाने के बाद विनोद बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 अगस्त 2024 को तबीयत ख्याब होने पर पुनः श्रेया अस्पताल ले गए जहा डॉ बीएन सागर मिले उन्होंने बढ़िया इलाज का प्रलोभन देकर सुंदरपुर स्थित साईनाथ अस्पताल में भर्ती कराकर डॉक्टर पल्ला झाड़ लिए। अंत मे 11 जुलाई 2024 को मरीज विनोद की मौत हो गयी।


पुलिस कमिश्नर के यहां शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाई न होने पर मृतक की बहन सरोज की गुहार पर न्यायालय के आदेश पर सारनाथ पुलिस ने श्रेया हॉस्पिटल के संचालक डॉ बी एन सागर के खिलाफ 106 (1) मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed