{"_id":"5c2df2edbdec2256cd7e1f9c","slug":"patient-and-its-guardian-will-not-sleep-at-outside-in-bhu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में अब खुले आसमान के नीचे नहीं सोएंगे मरीज और परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में अब खुले आसमान के नीचे नहीं सोएंगे मरीज और परिजन
Fri, 04 Jan 2019 04:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
कंबल बांटते डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में अब मरीजों और उनके परिजनों को खुले आसमान के नीचे नहीं सोना पड़ेगा। ठंड को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से परिसर में दो जगह सोने की व्यवस्था की गई है। यहां कंबल बैंक से रोज रात को कंबल दिया जाएगा और सुबह मरीजों और परिजनों को कंबल वापस करना होगा।
बीएचयू अस्पताल में हर दिन बनारस और उसके आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, नेपाल आदि जगहों से करीब पांच हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। दूर रहने वाले तमाम मरीज और परिजन तो एक दिन पहले ही शाम को अस्पताल आ जाते हैं।
यहां उनके रहने के लिए विश्राम घर भी बना है, लेकिन संख्या अधिक होने की वजह से मजबूरी में कई लोगों को ओपीडी हाल के बाहर खुले आसमान के नीचे सोना पड़ता है। अब ऐसे मरीज सीटी स्कैन सेंटर के हाल और अमृत फार्मेसी के ऊपर स्थित शेड में सो सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को कंबल बैंक से चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र, न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. कुलवंत सिंह आदि ने कंबल वितरित किया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मरीजों, परिजनों को कवर युक्त दिया गया, कंबल हर दिन सुबह वापस करना होगा। कंबल बैंक को और समृद्ध किया जाएगा।