फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pathaan Updates Protest outside the theatre, applause kept ringing inside this was the atmosphere in Varanasi

Pathaan Movie Updates: थिएटर के बाहर विरोध, अंदर बजती रही तालियां, वाराणसी में फिल्म को लेकर ऐसा था माहौल

Wed, 25 Jan 2023 06:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Jan 2023 06:14 PM IST
सार

पठान फिल्म में शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक सीन को लेकर हिंदू संगठन को आपत्ति है।  हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म रिलीज होने पर मल्टीप्लेक्स को बंद कराने का आह्वान किया था। सुबह दस बजे के बाद ही हिंदू संगठन के लोग सिगरा स्थित आईपी मॉल के पास पहुंच गए। फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए।

विज्ञापन
Pathaan Updates Protest outside the theatre, applause kept ringing inside this was the atmosphere in Varanasi
थिएटर के बाहर विरोध, अंदर बजती रही तालियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता शाहरूख खान की पठान फिल्म का विरोध थिएटर के बाहर तक ही रहा। बुधवार को मल्टीप्लेक्स में सभी शो हाउस फुल गए। थिएटर के अंदर लोग एक-एक सीन पर तालियां और सीटियां बजाते नजर आए। सिगरा आईपी मॉल के बाहर हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता विरोध जताने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने लाठी पटक भगाया। बाहर में लगे पठान के पोस्टर भी कार्यकर्ताओं ने फाड़े। एहतियातन सिगरा, छावनी क्षेत्र और भेलूपुर और लक्सा के मल्टीप्लेक्स में पुलिस फोर्स दोपहर से लेकर रात तक मुस्तैद रही।

विज्ञापन

पठान फिल्म में शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक सीन को लेकर हिंदू संगठन को आपत्ति है।  हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिल्म रिलीज होने पर मल्टीप्लेक्स को बंद कराने का आह्वान किया था। सुबह दस बजे के बाद ही हिंदू संगठन के लोग सिगरा स्थित आईपी मॉल के पास पहुंच गए। फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। शांति व्यवस्था बिगड़ने की सूचना मिलते ही सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे और कार्यकर्ताओं को लाठी पटक भगाया। सिगरा इंस्पेक्टर ने कहा कि शांति पूर्वक तरीके से विरोध दर्ज कराएं। उधर, छावनी क्षेत्र स्थित मल्टीप्लेक्स में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने फोर्स के संग मौजूद रहे। भेलूपुर स्थित मल्टीप्लेक्स में भी फोर्स पूरे दिन तैनात रही। छावनी क्षेत्र स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि पहले ही दिन सभी शो हाउस फुल गए। अगले दिन भी शो हाउस फुल है। भेलूपुर स्थित मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक कृष्णा पांडेय ने बताया कि सभी शो हाउस फुल रहा। शांति पूर्वक तरीके से दर्शकों ने फिल्म का आनंद उठाया। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यदि किसी ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed