{"_id":"68b5496a70e9ad1eb805fb8d","slug":"passengers-will-be-able-to-buy-models-of-steam-and-electric-engines-at-indian-railway-stations-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठी पहल: स्टेशनों पर खरीद सकेंगे भाप और इलेक्ट्रिक इंजन के मॉडल, यात्रियों को समृद्ध विरासत से जोड़ेगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी पहल: स्टेशनों पर खरीद सकेंगे भाप और इलेक्ट्रिक इंजन के मॉडल, यात्रियों को समृद्ध विरासत से जोड़ेगा रेलवे
Mon, 01 Sep 2025 12:51 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:51 PM IST
सार
Railway News: रेलवे स्टेशनों पर यात्री अब भाप और इलेक्ट्रिक इंजन के मॉडल खरीद सकेंगे। इससे नई पीढ़ी को भारतीय रेलवे के विकास क्रम को समझने में भी मदद मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
भारतीय रेलवे ने यात्रियों को अपनी समृद्ध विरासत और तकनीकी प्रगति से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल की है। अब यात्री ट्रेन यात्रा के दौरान स्टेशनों पर दुकानों पर भाप और इलेक्ट्रिक इंजनों के मॉडल खरीद सकेंगे। पहले दो प्रकार के मॉडल उतारे जाएंगे, जो रेलवे के भाप के युग से लेकर आधुनिक विद्युतीकरण तक के सफर को दर्शाएंगे।
विज्ञापन
यह नई पीढ़ी को भारतीय रेलवे के विकास क्रम को समझने में भी मदद करेगा। पहला, एक बड़ा मॉडल है जिसका वजन लगभग 850 ग्राम है। इसकी लंबाई 300 मिमी और चौड़ाई 100 मिमी है। इस विस्तृत और आकर्षक मॉडल की कीमत 1900 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
दूसरा मॉडल आकार में छोटा और वजन में 450 ग्राम का है। इसकी लंबाई 200 मिमी और चौड़ाई 75 मिमी है। इस कॉम्पैक्ट मॉडल को यात्री 1400 रुपये में खरीद सकते हैं। दोनों ही मॉडलों के डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि वे असली इंजनों की प्रतिकृति लगें और लंबे समय तक सुरक्षित रखे जा सकें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Exclusive: बीएचयू में हर साल 200 कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज, इनमें 60 फीसदी केवल ब्लड कैंसर; वजह जान लें
यह बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान का एक उत्कृष्ट स्रोत भी साबित होगा। यह केवल एक स्मृति चिह्न नहीं है, बल्कि यह भारतीय रेलवे की अटूट यात्रा और प्रगति की कहानी कहता है। रेलवे भविष्य में इस तरह के और भी नवीन उत्पादों को यात्रियों तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है।