फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Passenger suffers heart attack on board flight emergency landing crew members save his life with CPR

UP: विमान में यात्री को आया हार्ट अटैक...इमरजेंसी लैंडिंग, क्रू मेंबर्स ने ऐसे बचाई जान; सवार थे 183 पैसेंजर्स

Sun, 01 Feb 2026 06:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:24 AM IST
सार

Varanasi News: यात्री को हार्ट अटैक की सूचना मिलते ही क्रू मेंबर्स अलर्ट हो गए। सीपीआर देने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विमान को दोपहर 3:10 बजे पुनः अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Passenger suffers heart attack on board flight emergency landing crew members save his life with CPR
इमरजेंसी लैंडिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पं. बंगाल के बागडोगरा से नई दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1833 को शनिवार को उड़ान के दौरान मेडिकल इमरजेंसी के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। विमान में सवार एक यात्री दिलप्रीत सिंह की तबीयत अचानक गंभीर हो गई थी।

विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार उड़ान के दौरान यात्री को हार्ट अटैक आया। इसके बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने तत्परता दिखाते हुए यात्री का सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार किया। इससे यात्री की स्थिति में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


विमान अपराह्न 1:47 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। विमान में कुल 185 यात्री सवार थे। लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और मेडिकल टीम ने मोर्चा संभालते हुए यात्री को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर सुजीत सिंह ने बताया कि यात्री को हार्ट अटैक आया था। वाराणसी एयरपोर्ट पर आवश्यक दवाएं और उपचार देने के बाद यात्री की हालत स्थिर हो गई। हालांकि, चिकित्सकीय सलाह के बाद यात्री ने आगे विमान से यात्रा करने से इन्कार कर दिया। 

एयरपोर्ट पर 11:30 बजे उतरा पहला विमान
बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को कोहरे के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हो गया। इस कारण 22 उड़ानें प्रभावित रहीं। कुछ विमान तो 2 से 3 घंटे से भी अधिक देरी से पहुंचे और प्रस्थान किए। एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पहला विमान इंडिगो एयरलाइंस का हैदराबाद-वाराणसी का सुबह 11.30 बजे उतर सका। इसके अलावा अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू की उड़ान निर्धारित समय से 3 घंटे 11 मिनट की देरी से पहुंची। 

स्पाइस जेट की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 2 घंटे 33 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 51 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 26 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 30 मिनट, इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 1 घंटे 19 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-वाराणसी-शारजाह 44 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 26 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 15 मिनट, स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 1 घंटे 28 मिनट और इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली की उड़ान 35 मिनट देरी से पहुंची और प्रस्थान की। यात्रियों को समय से एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद लंबा इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed