{"_id":"66bdd185f77b7bf63008ebdc","slug":"passenger-died-in-flight-from-varanasi-to-mumbai-emergency-landing-in-bhopal-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत, भोपाल एयरपोर्ट पर कराई गई इमेरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में यात्री की मौत, भोपाल एयरपोर्ट पर कराई गई इमेरजेंसी लैंडिंग
Thu, 15 Aug 2024 03:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
Flight
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। भोपाल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। आनन-फानन में यात्री को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शेड्यूल के हिसाब से दोपहर 12:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंड करना था। विमान में सवार प्रयागराज के हंडिया निवासी यात्री दशरथ गिरि (80) इलाज के लिए मुंबई जा रहे थे। फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद वह अपनी कुर्सी से गिर पड़े।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद भी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। बुजुर्ग की खराब तबीयत की जानकारी पाकर विमान के चालक दल ने नजदीक के भोपाल एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। साथ ही, विमान की लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद भोपाल एयरपोर्ट पर 11:30 बजे विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
आशंका जताई गई है कि हार्ट अटैक की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई है। अकासा एयरलाइंस के राजेश राय के अनुसार, विमान संख्या क्यूसी 1492 ने वाराणसी से मुंबई के लिए बृहस्पतिवार की सुबह 9:50 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 183 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
शेड्यूल के हिसाब से दोपहर 12:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट को लैंड करना था। विमान में सवार प्रयागराज के हंडिया निवासी यात्री दशरथ गिरि (80) इलाज के लिए मुंबई जा रहे थे। फ्लाइट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद वह अपनी कुर्सी से गिर पड़े।
विज्ञापन