{"_id":"65158b7eed91faa3710f44e5","slug":"passenger-coming-from-sharjah-hidden-gold-worth-rs-49-lakh-in-his-rectum-team-of-doctors-at-varanasi-airport-2023-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शारजाह से आए यात्री ने मलाशय में छुपा रखा था 49 लाख का सोना, एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शारजाह से आए यात्री ने मलाशय में छुपा रखा था 49 लाख का सोना, एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम ने निकाला
Thu, 28 Sep 2023 10:42 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:42 PM IST
सार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए शारजाह से आए यात्री ने क्या कुछ नहीं किया। यात्री को यकीन था कि वह अपने मकसद में कामयाब हो जाएगा। लेकिन अधिकारियों की सतर्कता के चलते उसकी सारी होशियारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
यात्री के पास से बरामद सोना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से आए एक यात्री के मलाशय से तीन कैप्सूल में 839.29 ग्राम सोना बरामद किया गया। तीनों कैप्सूल में सोने का पेस्ट बना कर भरा गया था। बरामद किए गए विदेशी सोने की कीमत 48.93 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
बिहार के सीवान का रहने वाला कन्हैया कुमार सिंह शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान संख्या आईएक्स-184 से वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार की रात नौ बजे पहुंचा। एयरपोर्ट पर यात्रियों की कस्टम अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही थी। जांच के दौरान कन्हैया के ऊपर कस्टम विभाग की टीम को संदेह हुआ।
विज्ञापन
कन्हैया को हिरासत में लेकर गहनता से जांच की गई तो उसके मलाशय से तीन कैप्सूल निकले। तीनों कैप्सूल में पेस्ट के रूप में सोना भरा गया था। बरामद सोना जब्त कर कन्हैया को छोड़ दिया गया। कस्टम विभाग के अफसरों ने बताया कि 50 लाख रुपये से कम मूल्य का सोना बरामद होने पर संबंधित यात्री को छोड़ दिया जाता है। सिर्फ सोना जब्त किया जाता है।
विज्ञापन