{"_id":"6270ea4fabdcdf4148203d9c","slug":"parshuram-jayanti-2022-batuks-resolved-to-build-brahmin-building-in-kashi-after-worshiping-maa-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम जयंती 2022: बटुकों ने मां गंगा का पूजन कर काशी में ब्राह्मण भवन बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम जयंती 2022: बटुकों ने मां गंगा का पूजन कर काशी में ब्राह्मण भवन बनाने का लिया संकल्प
Tue, 03 May 2022 02:09 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 03 May 2022 02:09 PM IST
सार
भगवान परशुराम की जयंती पर विप्र समाज ने काशी में ब्राह्मण भवन बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
मां गंगा का पूजन करते शहर दक्षिणी के विधायक और बटुक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान परशुराम जंयती पर मंगलवार को शिव का नगरी काशी में विविध आयोजन हुए। दशाश्वमेध स्थित अहिल्याबाई घाट पर बटुकों ने मां गंगा का पूजन कर काशी में ब्राह्मण भवन बनाने का संकल्प लिया। विप्र समाज काशी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री व शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी रहे।
विज्ञापन
उन्होंने समाजोत्थान में अतुलनीय योगदान देने वाले 35 विप्रों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद पंडित षडानन पाठक के आचार्यत्व में 21 बटुकों के साथ गंगा का पूजन कर दूध और केशर जल से अभिषेक किया। इस अवसर पर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के साथ ही सभी वर्ग के लिए वीरता,शौर्य के प्रतीक रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक पवन शुक्ला ने कहा कि शीघ्र ही काशी में भगवान परशुराम की प्रेरणा से ब्राह्मण भवन की स्थापना होगी। इसमें ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य का भी सहयोग लिया जाएगा। भवन के लिए भूमि की तलाश जारी है।
विज्ञापन