{"_id":"699d6cea58c1f0ddec095c94","slug":"parking-will-be-built-at-seven-places-including-assi-lahurabir-maidagin-sigra-in-varanasi-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से राहत की तैयारी: अस्सी, लहुराबीर, मैदागिन, सिगरा समेत सात जगहों पर बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से राहत की तैयारी: अस्सी, लहुराबीर, मैदागिन, सिगरा समेत सात जगहों पर बनेगी पार्किंग
Tue, 24 Feb 2026 02:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:48 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में जाम से राहत की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अस्सी, लहुराबीर, मैदागिन, सिगरा समेत सात जगहों पर पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन
वाराणसी में सात जगहों पर बनेगी पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में लगातार बढ़ते वाहनों और पार्किंग की कमी से लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में नई पार्किंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगले छह माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
अस्सी, लहुराबीर, मैदागिन, सिगरा और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में वाहन खड़े करने की जगह न मिलने से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नई पार्किंग विकसित करने की योजना बनाई है। नगर निगम की ओर से अस्सी, लहुराबीर, मैदागिन, बेनिया, सिगरा, कलेक्ट्रेट के पास और क्वींस कॉलेज क्षेत्र को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। लहुराबीर में करीब 150 वाहनों की क्षमता की पार्किंग प्रस्तावित है, जबकि मैदागिन में लगभग 100 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
मैदागिन क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ बाइकों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है। बेनिया में विशेष रूप से बाइक पार्किंग विकसित की जाएगी। कलेक्ट्रेट के पास लगभग 100 वाहनों की क्षमता का पार्किंग स्थल प्रस्तावित है।
विज्ञापन
प्रत्येक पार्किंग के निर्माण पर करीब 2 से 5 करोड़ रुपये तक खर्च आने का अनुमान है। नगर निगम वर्तमान में पार्किंग स्थलों के डिजाइन को अंतिम रूप दे रहा है। डिजाइन फाइनल होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले छह माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।