फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paris Olympics 2024: Excellent performance of archers in the qualifying round of Paris Olympics, 45 players played friendly match in Banaras.

Paris Olympics 2024:पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाइंग राउंड में तीरंदाजों का बेहतरीन प्रदर्शन, 45 खिलाड़ियों ने बनारस में खेला मैत्री मैच

Fri, 26 Jul 2024 04:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Excellent performance of archers in the qualifying round of Paris Olympics, 45 players played friendly match in Banaras.
ओलंपिक के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलक्ष्य में उमरहा में तीरंदाजी खिलाड़ियों ने मैत्री मैच खेला। उमरहा तीरंदाजी मैदान पर एकत्रित 45 खिलाड़ियों ने 70, 50 और 30 मीटर दूर लक्ष्य पर निशाना साधा। इसमें 12 महिला और 33 पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन

कोच अशोक सिंह ने बताया कि ओलंपिक शुरू होने से एक दिन पहले, तीरंदाजों का क्वालिफाइंग राउंड में प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इस बार ओलंपिक में अंकिता भगत, दीपिका कुमारी और हरमीत कौर से पदक की उम्मीद है। बताया कि बनारस के तीरंदाज राहुल चटर्जी ने वर्ष 2010 दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। गाजीपुर के अविनाश कुमार ने 2016 वर्ल्ड विश्वविद्यालयीय तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता था। पिछले दस वर्ष से उमरहा में कई खिलाड़ी तीरंदाजी की अभ्यास कर रहे हैं। उमरहा की महिमा मिश्रा, दीपिका पांडेय, वैष्णवी पांडेय के अलावा करीब दो सौ खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन



इस गांव में 100 से अधिक तीरंदाज
बनारस जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर उमरहा गांव में लगभग 150 घर हैं। हर घर में तीरंदाजी के हुनरमंद हैं। यहां के करीब सौ से अधिक खिलाड़ी प्रादेशिक और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। उमरहा का बरबसपुर बराई तीरंदाजी का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed