{"_id":"6a55f4d271ff37087d03c83a","slug":"parents-protested-against-quality-of-mid-day-meal-at-school-in-varanasi-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: स्कूल में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का अभिभावकों ने किया विरोध, समय से पहले खाना पहुंचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: स्कूल में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का अभिभावकों ने किया विरोध, समय से पहले खाना पहुंचाने का आरोप
Tue, 14 Jul 2026 02:05 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:05 PM IST
सार
अभिभावकों का आरोप है कि समय से पहले वैन से खाना स्कूल में पहुंचा दिया जाता है। भोजन की गुणवत्ता खराब होने के कारण बच्चों के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
स्कूल के गेट पर पहुंचे अभिभावकों ने किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में पतेरवा के नईबाजार चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भोजन डिलिवर करने वाले वैन को विरोध कर गेट से ही वापस कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
क्या है मामला
प्रथमिक विद्यालय पतेरवा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अप्रैल से विद्यालय खुला है, तब से खाना आ रहा लेकिन गुणवत्ता खराब होने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इधर, दो दिन से कई बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। इसे लेकर अभिभावक जब खाना देखने पहुंचे तो रोटी, दाल और चावल से दुर्गंध आ रहा था।
विज्ञापन
इधर, मंगलवार को सुबह लगभग 7.30 बजे ही खाना ले कर वैन स्कूल के पास आ गया। इसकी सूचना जैसे अभिभावकों को मिली वे स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे। विरोध होता देख वैन चालक भोजन ले कर वापस लौट गया।
विज्ञापन
अभिभावकों ने कहा कि जब स्कूल 8 बजे का है तो यह लोग क्यों समय से पहले खाना उतार कर चले जाते हैं। विद्यालय की रसोइयों ने कहा कि तरुण चाईल्ड एण्ड ओमेन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत भोजन जिया जाता है।
बताया गया कि भोजन केराकतपुर लोहता में बनता है फिर वहां से जिले भर के विद्यालयों में बंद वैन से खाना डिलवरी दी जाती है। इनके खाने का गुणवक्ता जांचने वाला कोई मौजूद नहीं रहता है। विद्यालय खुलने से पहले वैन पहुंच जाता है और रसोइयों को फोन कर खाना लेने का दबाव बना कर खाना रखकर निकल जाते हैं। विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया।