फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parag's milk processing capacity increased as soon as the heat subsided, one lakh liters arrived

Varanasi News: गर्मी कम होते ही पराग की बढ़ी दूध प्रोसेसिंग क्षमता, एक लाख लीटर हुई आवक

Thu, 29 Jun 2023 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Parag's milk processing capacity increased as soon as the heat subsided, one lakh liters arrived
वाराणसी। तापमान कम होते ही पराग डेयरी में दूध की क्षमता बढ़ गई है। दो लाख लीटर तरल दूध प्रोसेसिंग क्षमता वाले डेयरी में अब एक लाख लीटर की आवक हो गई है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अधिग्रहण के बाद पहली बार एक लाख लीटर दूध की आवक हुई। दो माह पहले पराग का उत्पादन 75 हजार लीटर था। बीते मई और जून की गर्मी में 10 हजार लीटर की क्षमता प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

पराग डेयरी के निदेशक राजेंद्र सहगल ने बताया कि मौसम में बदलाव होते ही आवक पर नियंत्रण कर एक लाख लीटर के करीब रोजाना प्रोसेसिंग शुरू हो गई है। बीते दो साल पहले इस प्लांट में प्रतिदिन 18 हजार लीटर दूध की आवक थी। एनडीडीबी ने जब प्लांट टेकओवर किया तो इसकी क्षमता शुरुआत में 20 हजार हुई। इसके बाद धीरे धीरे निष्क्रिय समितियों को सक्रिय कर आवक की क्षमता पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


----
एक नजर में प्लाट की क्षमता

प्लांट की क्षमता कुल 4 लाख लीटर
दो लाख लीटर तरल
दो लाख लीटर पाउडर
300 समितियों के सहयोग से दूध की आवक
छह जिले गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और वाराणसी के किसान जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed