फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Parag Dairy will produce 20 metric tons of milk powder every day in varanasi

Varanasi: पराग डेयरी में रोज 20 एमटी दूध का होगा उत्पादन, पाउडर प्लांट एवापोरेट का परीक्षण शुरू

Tue, 20 Aug 2024 11:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 20 Aug 2024 11:54 AM IST
सार

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पराग डेयरी में अब दूध का पाउडर भी बनाया जाएगा। यहां से प्रतिदिन 20 मीट्रिक टन दूध का पाउडर का उत्पादन होगा। इसके लिए पराग डेयरी में पाउडर प्लांट एवापोरेट का परीक्षण शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Parag Dairy will produce 20 metric tons of milk powder every day in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

वाराणसी के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पराग डेयरी में अब दूध का पाउडर भी बनाया जाएगा। इसका प्लांट परीक्षण शुरू हो गया। 2,50,000 लीटर दूध की क्षमता वाले प्लांट से 20 घंटे में 20 मीट्रिक टन पाउडर प्रतिदिन बन सकेगा। अब तक यहां सिर्फ दूध, दही, मक्खन, छाछ, लस्सी और मिठाई ही बनाया जाता था। अब पराग दूध पाउडर बनाकर बेचेगा।

विज्ञापन


पराग डेयरी के एमडी राजेंद्र सैगल के अनुसार प्लांट एवापोरेट परीक्षण शुरू हो चुका है। जल्द ही पाउडर का उत्पादन का शुरू हो जाएगा। शहर के अलावा अन्य जिलों में लोग इसका उपयोग कर सकेंगे। पराग डेयरी में चार सौ से ज्यादा दूध समितियां काम कर रही हैं। इसमें वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर के चुनार से दूध आता है।
विज्ञापन


ये भी जानें

  • 1978 में पराग डेयरी बनी
  • 2019 में ऑटोमेशन प्लांट हुआ चालू
  • 4 लाख लीटर है प्लांट की क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed