फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Paper reach nodal centre day exam 7 January in five districts connected Kashi Vidyapeeth

UP : परीक्षा के दिन ही नोडल सेंटर से केंद्र पहुंचेगा पेपर, विद्यापीठ से जुड़े 5 जिलों में 7 जनवरी से परीक्षाएं

Sun, 05 Jan 2025 12:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 12:33 PM IST
सार

Varanasi News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध सभी काॅलेजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। पांच काॅलेजों में आगामी सात जनवरी से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
Paper reach nodal centre day exam 7 January in five districts connected Kashi Vidyapeeth
काशी विद्यापीठ से संबद्ध काॅलेजों में 17 जनवरी से परीक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध वाराणसी समेत पांच जिलों के कॉलेजों में सात जनवरी से होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दिन ही जिलेवार बने नोडल सेंटर से पेपर भिजवाया जाएगा। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि शनिवार तक लगभग सभी केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। परीक्षा वाले दिन ही केंद्रों पर जिलों के नोडल केंद्र से पेपर भेजे जाएंगे। केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


केंद्राध्यक्षों को इसकी रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय को देनी होगी। वाराणसी के साथ विवि से जुड़े जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली में 227 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर  के करीब दो लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 जनवरी से 31 जनवरी तक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होंगी। पंचम सेमेस्टर की परीक्षा 7 जनवरी से  20 फरवरी तक दोपहर 1 से 3 बजे तक कराई जाएंगी। परीक्षा में केवल दो दिन का समय बचा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed