फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panic due to finding of five new dengue patients in Varanasi, total figure reaches 136

डेंगू का डंक: वाराणसी में पांच नए मरीज मिलने से हड़कंप, कुल आंकड़ा 136 पहुंचा, दिन में काटता है डेंगू का मच्छर

Sat, 30 Sep 2023 09:02 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 30 Sep 2023 09:02 AM IST
सार

जिला मलेरिया अधिकारी एसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को हीरामनपुर, पहड़िया, सारनाथ, सुसुवाही, अखरी में नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों की उम्र 21 से 25 साल है जबकि हिरामनपुर में भी 43 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
Panic due to finding of five new dengue patients in Varanasi, total figure reaches 136
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में डेंगू का संक्रमण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को पांच नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 136 पहुंच गया है। जबकि भगवानपुर, शिवाजी नगर कॉलोनी, महमूरगंज, शिवपुर, कचहरी समेत 18 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस भी दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी न्यूज: पर्यटन का नया ठिकाना बनेगा वरुणा तट, गंगा के तर्ज पर शास्त्री घाट पर भी होगी आरती
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी एसी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को हीरामनपुर, पहड़िया, सारनाथ, सुसुवाही, अखरी में नए मरीज मिले हैं। इनमें चार मरीजों की उम्र 21 से 25 साल है जबकि हिरामनपुर में भी 43 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में और शरीर के निचले हिस्से में काटता है डेंगू का मच्छर

डेंगू का मच्छर दिन में और शरीर के निचले हिस्से में डंक मारता है, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर में पर्याप्त प्रकाश तथा हवा की व्यवस्था रखेंष। बीमार होने पर आशा, एएनएम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर संपर्क करें, जहां जांच एवं उपचार की सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed