फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varuna Aarti will be held at Shastri Ghat on the lines of Ganga.

वाराणसी न्यूज: पर्यटन का नया ठिकाना बनेगा वरुणा तट, गंगा के तर्ज पर शास्त्री घाट पर भी होगी आरती

Sat, 30 Sep 2023 08:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 08:35 AM IST
सार

गंगा की तरह वरुणा का तट भी पर्यटन का नया ठठाना बनकर उभरेगा। यहां पर्यटकों के लिए पाथवे और बेंच आदि लगाने का काम चल रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिहाज से वरुणा के दोनों किनारे की साफ-सफाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
Varuna Aarti will be held at Shastri Ghat on the lines of Ganga.
शास्त्री घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरुणा कॉरिडोर को साबरमती रिवर फ्रंट की तरह ही सजाया संवारा जाएगा। यहां विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती तर्ज पर वरुणा आरती भी होगी। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में शास्त्री घाट पर भव्य वरुणा आरती का शुभारंभ होगा। यहां प्रतिदिन पांच बटुक वरुणा आरती करेंगे।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से वरुणा कॉरिडोर के टूटे पाथवे संवारने का काम शुरू हो गया है। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि वरुणा तट पर आरती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसे मंजूरी मिल गई है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में यहां नियमित वरुणा आरती शुरू हो जाएगी। सुबह और शाम दोनों समय आरती होगी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पर्यटन का नया ठिकाना बनेगा वरुणा का तट
गंगा की तरह वरुणा का तट भी पर्यटन का नया ठठाना बनकर उभरेगा। यहां पर्यटकों के लिए पाथवे और बेंच आदि लगाने का काम चल रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिहाज से वरुणा के दोनों किनारे की साफ-सफाई कराई जा रही है। वरुणा नदी को भी साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसाड लाइट से रोशन होगा वरुणा का किनारा
शाम होते ही वरुणा का किनारा फसाड लाइट से रोशन होगा। कॉरिडोर के दोनों तरफ फसाड लाइटें लगाई जा रही हैं। रात में यहां लगे चुनार के बलुवा पत्थर से निर्मित बैंच पर बैठकर पर्यटक वरुणा आरती का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed