फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pandeypur chouki incharge recovered fine from his own constable cop in varanasi

यूपी: मास्क न लगाया तो चौकी प्रभारी ने अपने ही सिपाही को थमा दी रसीद, वसूला जुर्माना

Thu, 16 Jul 2020 03:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 16 Jul 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Pandeypur chouki incharge recovered fine from his own constable cop in varanasi
मास्क न लगाने वालों पर लगाया जुर्माना। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर एसएसपी अमित पाठक ने मास्क लगाए बगैर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की कोताही न करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय पांडेयपुर चौराहा पर बगैर मास्क लगाए लोगों से जुर्माना वसूल रहे थे। इस दौरान उनकी चौकी के सिपाही कमल सिंह बगैर मास्क के ही आमजन से बात कर रहे थे। पांडेयपुर चौकी इंचार्ज ने बगैर देरी किए हुए ही सिपाही को 500 रुपये जुर्माने की रसीद थमा दी।
विज्ञापन



एक बार के लिए तो चौकी के सिपाही और अन्य दरोगा भी सकपका गए कि आखिरकार अपने प्रभारी अपनों पर ही क्यों ऐसी सख्ती कर रहे हैं। सिपाहियों और दरोगाओं ने चौकी इंचार्ज से नरमी बरतने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि जब हम लोग ही नियम-कानून के प्रति सजग नहीं रहेंगे तो आमजन से कैसे इसका पालन कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बातें सुनने के बाद किसी के पास कोई जवाब नहीं था और सिपाही कमल सिंह ने 500 रुपये जुर्माना जमा कर सार्वजनिक स्थान पर हमेशा मास्क लगाए रखने का संकल्प लिया। वहीं, इस कार्रवाई को देख कर पांडेयपुर क्षेत्र के दुकानदारों और आमजन ने कहा कि अब पुलिस ही पुलिस के प्रति भी कार्रवाई कर रही है तो हम लोग और ज्यादा सतर्कता बरतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed