Varanasi: अस्सी घाट पर चंदन-टीका लगाने को लेकर पंडा और पर्यटक में मारपीट, पुलिस आई तो दोनों भागे
वाराणसी के अस्सी घाट पर बुधवार सुबह चंदन-टीका लगाने को लेकर पंडा और पर्यटकों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के अस्सी घाट पर बुधवार सुबह चंदन-टीका लगाने को लेकर पंडा और पर्यटकों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सुबह के समय कुछ पर्यटक आए और गंगा स्नान के दौरान घाट के नीचे पंडों के पास टीका-चंदन लगवाने पहुंचे। टीका-चंदन के नाम पर पंडा ने 50 रुपये मांगे, इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर भेलूपुर रामकांत दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई, लेकिन दोनों पक्ष भाग निकले थे।
बातों में उलझाकर मोबाइल लेकर फरार
रामनगर चौक पिकेट के पास बुधवार शाम मेडिकल स्टोर से कीमती मोबाइल लेकर उचक्का फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित राजकुमार जायसवाल के अनुसार शाम लगभग पांच बजे दुकान पर उनकी पत्नी प्रिया जायसवाल बैठी थी। इतने में एक युवक दुकान पर पहुंचा। उसने कोई दवा मांगी। इस पर प्रिया ने उसे दवा दी। वह दवा देखने के बहाने और बातों में उलझाए रखा। जैसे ही प्रिया पीछे की ओर पलटी कि युवक काउंटर पर रखा कीमती मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकान के अंदर लगे सीसी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद है।
धोखाधड़ी कर जमीन रजिस्ट्री मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
कूटरचित दस्तावेज और धोखाधड़ी कर जीवित महिला को मृत दिखाकर जमीन फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अपर पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र पर यह कार्रवाई की गई है।
सारनाथ निवासी संजीव कुमार सिंह के अनुसार उनकी मां के जीवित रहते हुए मृत्यु दिखाकर रजिस्टर्ड वसीयत राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज किया गया। आरोप है कि उनकी मां विमला देवी के नाम से शिवपुर में पुश्तैनी जमीन का फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर फर्जी रजिस्ट्री कराई गई।
जमीन को दो नवंबर 2020 को श्रीनगर कॉलोनी निवासी लल्लन सिंह और अकथा निवासी रविंद्र नाथ मिश्रा ने अपने नाम से करवा लिया है। विमला देवी को मृत दिखाकर और नगर निगम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर प्रस्तुत किया गया। जमीन का नामांतरण लल्लन प्रसाद यादव व रविंद्र नाथ मिश्रा अपने नाम से दर्ज कराया है। ब्यूरो
नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार घायल
बड़ौरा बाजार में बुधवार को बाइक सवार नीलगाय से टकरा कर घायल हो गया। घायल युवक को नायब तहसीलदार सुलेखा वर्मा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जंसा निवासी मनोज यादव अपनी बाइक से कपसेठी जा रहा था। बड़ौरा के पास पहुंचा था कि अचानक बीच सड़क पर नीलगाय आ गई।
एयरपोर्ट के पास अवैध पार्किंग में खड़े 10 वाहनों का चालान
एयरपोर्ट चहारदीवारी के सामने हाईवे पर फूलपुर पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान अवैध पार्किंग में खड़े 10 वाहनों का चालान किया गया। एसडीएम पिंडरा अंशिका दीक्षित, एसीपी अमित कुमार पांडेय, आरटीओ व इंस्पेक्टर फूलपुर के नेतृत्व में शाम के समय बाबतपुर चौराहे से एयरपोर्ट चहारदीवारी के अंतिम छोर पर तक अभियान चलाया। सड़क के किनारे अति सुरक्षा वाले एरिया में खड़े वाहनों का चालान किया गया।