फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchkroshi Yatra Started with worship of Baba Vishwanath devotees rested in Karmadeshwar Mahadev

पंचक्रोशी यात्रा: बाबा विश्वनाथ के पूजन से शुरुआत, भक्तों ने कंदवा में किया विश्राम; कर्मदेश्वर महादेव को पूजा

Sat, 03 May 2025 05:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 03 May 2025 05:17 AM IST
सार

काशी में पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। तपती धूप में अडिग आस्था का ये स्वरूप कई मायने में खास है। यात्रा के पहले पड़ाव कंदवा स्थित कर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भक्तों का जुटान हुआ। यहां आराम कर वे अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
Panchkroshi Yatra Started with worship of Baba Vishwanath devotees rested in Karmadeshwar Mahadev
पंचक्रोशी यात्रा में शामिल भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Panchkoshi Yatra: अखिल भारती रामराज्य परिषद की ओर से पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के साथ शुरू हुई। 40 सदस्यीय भक्तों का करीब एक दर्जन देवालयों में दर्शन पूजन करते हुए यात्रा के पहले पड़ाव कंदवा स्थित कर्मदेश्वर महादेव पहुंचे। जहां विधिवत पूजन अर्चन किए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और दिल्ली से आए भक्त सुबह केदारघाट स्थित करपात्री धाम पहुंचे। वहां से यात्रा संचालक पवन ब्रह्मचारी के नेतृत्व में पैदल गलियों से होते हुए दशाश्वमेध पहुंचे, जहां ढुंढ़ीराज गणेश, माता अन्नपूर्णा के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किए। 
विज्ञापन


इसके बाद ज्ञानवापी कूप के पास यात्रा शुरू करने का संकल्प लिया। फिर मणिकर्णिका कुंड के जल से आचमन किया। सिद्ध विनायक के दर्शन के बाद नाव से वे अस्सीघाट पहुंचे। यहां से पैदल हर हर महादेव काशी विश्वनाथ गंगे... का जप करते हुए पहले पड़ाव कंदवा के लिए निकले और दोपहर बाद वहां पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान कर्मदेश्वर महादेव का विधिवत पूजन अर्चन किया। पवन ब्रह्मचारी ने बताया कि शनिवार को सुबह दर्शन पूजन के बाद दूसरे पड़ाव भीमचंडी के लिए पदयात्रा करेंगे। पांचो पडाव के बाद सात को अंतिम दिन सात मई को बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के बाद यात्रा को विराम देंगे।

उन्होंने बताया कि पंचक्रोशी यात्रा के पांच पड़ाव के दौरान करीब 75 किमी की यात्रा तय करेंगे। पंचक्रोशी यात्रा के पांच पड़ावों में कर्दमेश्वर, भीमचंडी, रामेश्वर, पांचो पांडवा शिवपुर और कपिलधारा है।

कल निकलेगी सप्त तीर्थी स्नान व दर्शन पूजन यात्रा
काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति के बैनर तले सप्ततीर्थी यात्रा चार मई को शुरू होगी। यात्रा संचालक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि सात तीर्थों पर स्नान व काशी खंडोक्त के मंदिरों में दर्शन पूजन होगा। इसमें असि तीर्थ पर असि संगमेश्वर, माया देवी (हरिद्वार व पुरी तीर्थ का फल), गौरी-केदार तीर्थ (कांचीपुरी व शिव कांची), प्रयाग तीर्थ, पादोदक तीर्थ वरुणा संगम, त्रिलोचन तीर्थ, पिलपिला तीर्थ, पंचगंगा तीर्थ, मणिकर्णिका तीर्थ पर स्नान-दान व दर्शन पूजन होगा। यात्रा चार को सुबह 7:30 बजे अस्सी घाट पर स्नान, दर्शन के बाद नौका से अगले तीर्थ पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed