फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchkroshi Parikrama started with permission from Baba Vishwanath

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ से अनुमति लेकर शुरू हुई पंचक्रोशी परिक्रमा

Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Panchkroshi Parikrama started with permission from Baba Vishwanath
सावन के अधिमास में पंचक्रोशी यात्रा मंगलवार को मणिकर्णिका घाट से संकल्प लेकर शुरू हुई। हजारों श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ से संकल्प लेकर यात्रा की शुरुआत की। काशी विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं का जत्था घाटों व गलियों से होते हुए अस्सी घाट पहुंचा। यहां से जत्था कंदवा स्थित कर्दमेश्वर महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

पंचक्रोशी यात्रा के श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग के पांच पड़ाव कंदवा, भीमचंडी, रामेश्वर, शिवपुर और कपिलधारा होते हुए मणिकर्णिका पहुंच कर संकल्प पूरा करते हैं। पंचक्रोशी यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु एक दिन पहले की घाट पर जुटने लगे थे। यात्रा की शुरुआत कुंड से जल लेकर महाश्मसान पर संकल्प के साथ यात्रा शुरू हुई। यहां से जल लेकर श्रद्धालु ज्ञानवापी कूप गए। बाबा भोलेनाथ से अनुमति लेकर यात्रा शुरू की। यह यात्रा सावन के अलावा शिवरात्रि और अधिमास में की जाती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि स्कंद पुराण में यात्राओं के महत्व का उल्लेख मिलता है। अधिमास में श्रावण मास जुड़ जाने पर पंचक्रोशी यात्रा का महत्व और भी बढ़ जाता है। चातुरसास में काशी वास और श्रावण मास की वृद्धि इसे और भी महत्वपूर्ण बनाती है। श्रावण नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है, जिसे भोलेनाथ ने अपने मस्तक पर विराजमान किया है। श्रावण में सोमवार, प्रदोस, शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस मास में पंचक्रोशी परिक्रमा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


भगवान श्रीराम और पांडवों ने की थी पंचक्रोशी परिक्रमा
वाराणसी। पौराणिक ग्रंथों में पंचक्रोशी परिक्रमा के उल्लेख मिलते हैं। लंका युद्ध में रावण को मारने के बाद भगवान राम को ब्रह्म दोष लगा था। इससे बचने के लिए भगवान श्रीराम ने काशी में पंचक्रोशी परिक्रमा की थी। द्वापर युग में भी पांडवों ने ब्रह्म दोष से बचने के लिए पंचक्रोशी यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed