फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayat election DM Varanasi angry due to lack of data feeding salary stopped

पंचायत चुनावः कर्मचारियों का डाटा फीड न होने पर वाराणसी के डीएम नाराज, विभागों का रोका वेतन 

Fri, 29 Jan 2021 10:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election DM Varanasi angry due to lack of data feeding salary stopped
बैठक करते जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा।

वाराणसी जिले में आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी अब तक कई विभागों ने कर्मचारियों का डाटा फीड नहीं किया है। इससे नाराज जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक ऐसे सभी विभागों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही हर हाल में 15 फरवरी तक चुनाव संबंधी कामकाज पूरा करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में तैयारियों की समीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद ही यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने मतपत्रों के प्रभारी अधिकारी को मतपत्र सुरक्षित रखे जाने, प्रतिदिन उसकी सुरक्षा की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही एडीएम आपूर्ति को निर्देशित किया कि विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित कर आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाय। सभी लेखपाल और सेक्रेटरी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर गांव की दीवारों पर चुनाव संबंधी पेंटिंग, पोस्टर न चिपकाया जाए।

विज्ञापन

ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही एसडीएम, खंड विकास अधिकारी को लेखपाल, सचिव को एक से दो गांव आवंटित कर मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम जोड़ने, अपात्र के नाम हटाने तथा सुधार के कार्य को सात फरवरी तक करने का निर्देश दिया है। साथ ही हर गांव की सूची उस गांव में पढ़वाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। इसके अलावा गांवों में संवेदनशीलता के कारणों की पड़ताल करने, मतदान स्थलों पर प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल आदि की रिपोर्ट भी सात फरवरी तक तलब की है। जिलाधिकारी ने बताया कि 108 न्याय पंचायतों में 2613 बूथ हैं। एक सेक्टर में 20 बूथ तथा एक ब्लाक में दो से तीन जोन बनाए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मनीष मीणा आईएएस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed