फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayat chunav: administration social media cell ready for to keep eye on social media during election varanasi

पंचायत चुनाव: चुनाव प्रचार का सोशल मीडिया बना हथियार, प्रशासन का निगरानी दस्ता भी तैयार

Wed, 03 Mar 2021 10:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 03 Mar 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayat chunav: administration social media cell ready for to keep eye on social media during election varanasi
सोशल मीडिया - फोटो : पेक्सेल्स

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार प्रचार और जनसंपर्क का एक प्रमुख हथियार सोशल मीडिया है। मंगलवार को पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थन में माहौल बनाना शुरू कर दिया। इसी के साथ जिला पुलिस की सोशल मीडिया सेल भी सक्रिय हो गई। साथ ही, सभी थानेदारों को उनके क्षेत्र के डिजिटल वॉलंटियर्स को भी सोशल मीडिया में सक्रिय रह कर माहौल पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में ज्यादातर प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल मीडिया से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ नहीं थे। इस बार तो पंचायत चुनाव की आहट मिलते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर सुप्रभात से लेकर अपने वादों को भी साझा करना शुरू कर दिए हैं। इस बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी सोशल मीडिया पर जमकर चल रहा है। पुलिस निगरानी कर रही है कि सोशल मीडिया पर अपने दावे और वादे के पीछे कहीं कोई आवेश में आकर ऐसी बात न कर दे, जिससे माहौल बिगड़ जाए और कानून व्यवस्था प्रभावित हो।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर बरतें यह सावधानी
- जाति और धर्म आधारित टिप्पणी किसी को लेकर भी न करें।
- अपना चुनाव प्रचार करें लेकिन उसकी आड़ में अन्य प्रत्याशी को लेकर कोई गलत बात न पोस्ट करें।
- सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं और भ्रामक सूचना न साझा करें।
- किसी भी प्रत्याशी की मान-प्रतिष्ठा को कलंकित करने वाली बात सोशल मीडिया पर न साझा करें।
- अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया पर किसी को भी किसी भी प्रकार का प्रलोभन ना दें।
- कानून का पालन करें और सोशल मीडिया पर कोई कुछ भी गलत बात करता दिखे तो उसकी सूचना 112 नंबर या नजदीकी थाने की पुलिस को दें।

7500 से ज्यादा डिजिटल वॉलंटियर हैं जिले के थानों की पुलिस के पास
जिले के थानों की पुलिस के पास 7500 से ज्यादा डिजिटल वॉलंटियर्स हैं। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारी को कहा है कि जो डिजिटल वॉलंटियर सक्रिय नहीं हों, उनकी जगह सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वालों को दी जाए। इसी तरह से माहौल पर नजर रखने के साथ ही सूचनाओं के संकलन के लिए पुलिस मित्रों को भी थानेदार सक्रिय रखें। गांवों के चौकीदारों के साथ ही कानून व्यवस्था में हमेशा सहयोग करने वाले संभ्रांत लोगों से थानेदारों और चौकी प्रभारियों का नियमित संवाद होता रहे।

सोशल मीडिया सेल चौबीसों घंटे मुस्तैदी के साथ सक्रिय रहती है। कोई भी ऐसी हरकत सोशल मीडिया में ना करें, जो खुद के लिए सही न प्रतीत हो। सोशल मीडिया का किसी भी माध्यम से दुरुपयोग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। - अमित पाठक, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed