फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayat building: Somewhere dilapidated and some lock found hanging

पंचायत भवन : कहीं जर्जर तो कुछ में लटका मिला ताला

Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayat building: Somewhere dilapidated and some lock found hanging
वाराणसी। गांवों में जनता की सुविधा के लिए बने पंचायत भवन केवल कागजों में सही तरीके से चल रहे हैं। पंचायत राज विभाग के अनुसार जिले के 681 में पंचायत भवनों का निर्माण पूरा हो चुका हैै और सभी जगहाें पर कार्यालय संचालित हैं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने काशी विद्यापीठ, आराजीलाइन, चिरईगांव, बड़ागांव और सेवापुरी ब्लॉक में पंचायत भवनों की पड़ताल की। इसमें कुछ पंचायतों भवनों की स्थिति जर्जर मिली और कुछ में ताला बंद मिला।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ ब्लॉक के सात पंचायत भवन जर्जर मिले। मॉडल ब्लॉक सेवापुरी में सभी पंचायत भवनों पर स्थिति ठीक मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार कालिका में जमीन विवाद होने के कारण पंचायत भवन नहीं बन सका। आराजीलाइन में 115 पंचायत भवन बने हैं। यहां ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवनों पर कोई काम नहीं होता है। कुटुंब रजिस्टर, मनरेगा कार्ड आदि के लिए 20 से 25 किलोमीटर दूर ब्लॉक मुख्यालय पर जाना पड़ता है। चिरईगांव ब्लॉक के चुकहां और चांदपुर पंचायत भवन पर ताला लटका मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दोनों पंचायत भवन अक्सर बंद रहते हैं। इसके अलावा दस पंचायत भवन जर्जर मिले।
विज्ञापन

---------
पंचायत भवनों में नहीं है इंटरनेट की सुविधा
पंचायत भवनों अधिकतर जगहों पर इंटरनेट की सुविधा नहीं मिली। वहां बने कार्यालयों में काम कर रहे आपरेटर अपने मोबाइल से इंटरनेट कनेक्ट करके चलाते हैं। डिजिटल कार्यों के लिए ग्रामीणों को चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पंचायत भवनों पर मिलने वाली सुविधाएं
शासन के मानकों के अनुरूप पंचायत भवनों पर बैठक हाल, दो कार्यालय कक्ष, कर्मी आवास, बरामदा तथा शौचालय होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बीपीएल परिवारों की सूची, योजनाओं के लाभार्थियों का ब्यौरा तथा योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र उपलब्ध होना चाहिए।

---------
वर्जन
जर्जर पंचायत भवनों को चिह्नित कराकर उनके जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इंटरनेट की सुविधा के लिए बीएसएनएल से बातचीत हुई है, जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी। जहां पंचायत भवन बंद मिले हैं, वहां के सचिवों पर कार्रवाई होगी। - हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed