फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Panchayat beat spits and lashes the accused at the hands of the harassment victim

जौनपुर: पंचायत ने दुष्कर्म पीड़िता के हाथों आरोपी को पिटवाया, थूककर चटवाया

Sat, 12 Sep 2020 12:45 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 12 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Panchayat beat spits and lashes the accused at the hands of the harassment victim
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर में बेटी को थाने से छुड़वाने का लालच देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी पर कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने पंचायत लगाकर फैसला सुनाया। पीड़िता के हाथों भरी पंचायत में युवक की लाठी से पिटाई कराई और थूककर चटवाया। मामला जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया। देर शाम एसपी ने खुद थाने में जाकर मामले की जांच की।

विज्ञापन


 महराजगंज के एक गांव निवासी युवती का विवाह कुछ माह पहले पड़ोसी गांव के युवक से तय हुआ था। बाद में लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। युवती की मां ने युवक पर बेटी को शादी का झांसा देकर दो वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। उधर, युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व युवक को प्रतापगढ़ से बरामद कर लिया। युवती भी उसके साथ मिली। महिला का आरोप है कि बेटी को तीन दिनों तक थाने में बैठाए रखा गया। उसने छोड़ने की गुहार लगाई तो पुलिस ने उसे भगा दिया। बाद में गांव के एक अन्य युवक ने महिला को झांसे में लेकर प्रधान की मदद से बेटी को छुड़वाने की बात कही। वह प्रधान से मिलवाने के लिए महिला को अपने साथ ले गया। रास्ते में उसने महिला से दुष्कर्म किया और उससे पायल, रुपये व अन्य सामान ले लिए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपी पर कार्रवाई की बजाय उसकी बेटी को छोड़ दिया। 
विज्ञापन



महिला प्रधान से शिकायत की तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला ने आरोपी युवक को लाठियों से पीटा और माफी मंगवाने के साथ ही सभी के सामने जमीन पर थूककर चटवाया। आरोपी ने पैसा व आभूषण लौटा दिए। इसका वीडियो भी वायरल होने के बाद शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया। देर शाम खुद एसपी अशोक कुमार मामले की जांच के लिए महराजगंज थाने पहुंच गए। करीब एक घंटे तक  पुलिसकर्मियों, प्रधान व अन्य लोगों पूछताछ करते रहे। एसपी ने बताया कि लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया जा चुका है। युवती की मां से किसी अन्य युवक ने पैसे ले लिए थे। उसे मांगने पर वह नहीं दे रहा था। इसी में आपत्तिजनक कार्य करने की बात संज्ञान में आई है। दुष्कर्म की बात नहीं है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed