खजूर इतवार: चर्चों में गूंजे खुशी के गीत, हुई प्रार्थना सभा, 18 को मनेगा गुड फ्राइडे; प्रभु यीशु की अगवानी
कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज से लाल चर्च तक जुलूस निकला गया। जुलूस में बच्चे, युवा व बुजुर्ग खजूर की डालियां लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। चर्च पहुंचने पर युवाओं ने खुशी के गीत सुनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Khajur Itwar 2025: मसीहियों ने प्रभु यीशु के येरुशलम में प्रवेश की खुशी में खजूर इतवार मनाया। उन्होंने खजूर की डालियों के साथ जुलूस निकाला। होशन्ना, होशन्ना... यीशु राजाओं का राजा हैं... के जयकारे के साथ उन्होंने प्रभु यीशु की अगवानी की। उनके स्वागत में मार्ग पर कपड़े और खजूर की डालियां बिछाईं। चर्चों में खुशी के तराने गूंजे तो प्रार्थना सभाएं हुईं।
प्रभु यीशु के पुनरुत्थान तक चलने वाले 40 दिनों के उपवास का अंतिम सप्ताह सोमवार से शुरू होगा। रविवार को प्रभु यीशु के येरुशलम में राजा के रूप में प्रवेश करने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया था।
इसी की याद में मसीहियों ने सुबह जुलूस निकालकर प्रार्थना सभा की। छावनी स्थित महागिरजा में जुलूस निकाला गया। बिशप फादर यूजीन जोसेफ की अगुवाई में चर्च में प्रार्थना सभा हुई। पादरी फादर इकबाल मसीह ने खजूर इतवार के बारे में बताया।
सेंट पॉल चर्च सिगरा में भी खजूर इतवार मनाया गया। संडे स्कूल के बच्चों ने गीत एवं नाट्य प्रस्तुतियों से प्रभु यीशु को याद किया। पादरी सेम जोशुआ सिंह, नितिन विल्फ्रेड प्रसाद, एंजेलिना फिलिप्स आदि रहे। ऐसे ही तेलियाबाग, गिरजाघर, मढ़ौली, लंका, शिवपुर, बरेका में खजूर इतवार मना।
मॉन्डी थर्सडे पर होगा प्रभु भोज : आने वाले गुरुवार को मॉन्डी थर्सडे मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु भोज दिया जाएगा। मैत्री भवन के निदेशक फादर फिलीप ने बताया कि उपवास काल के अंतिम सप्ताह के गुरुवार को प्रभु यीशु अंतिम बार अपने शिष्यों के साथ भोज करते हैं। इसी के याद में प्रभु भोज होगा।