फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pallavi Patel arrested along with 100 workers; told the police... "Open the van door, I get attacks."

Varanasi News: 100 कार्यकर्ताओं सहित पल्लवी पटेल गिरफ्तार, पुलिस से बोलीं...वैन का गेट खोलो, मुझे अटैक आता है

Tue, 16 Jun 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pallavi Patel arrested along with 100 workers; told the police... "Open the van door, I get attacks."
नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से जमकर हुई नोकझोंक
विज्ञापन

बीएचयू सिंहद्वार से पीएम के संसदीय कार्यालय जाने से पुलिस ने रोका
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सौ कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार अपना दल (कमेरावादी) की नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को पुलिस वैन में बैठाकर गेट बंद कर रही थी तो पल्लवी पुलिस से बोलीं कि वैन का गेट खोलो, मुझे अटैक आता है। इसके बाद पुलिस उन्हें वैन में बैठाकर बड़ागांव थाने ले गई। नीट पेपर लीक मामले में वे प्रदर्शन कर लंका स्थित बीएचयू के सिंहद्वार से जवाहर नगर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय जाने की योजना में थीं। पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर जाने से रोका।
पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने पल्लवी समेत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रामनगर, रोहनिया सहित कई थानों में भेज दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका और उन्हें पुलिस वैन में भर लिया। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक की सीबीआई और न्यायिक देखरेख में जांच की मांग कर रहे थे। उन्होंने लेखपाल भर्ती में पुनः परीक्षा और यूपीएसआई स्कोर कार्ड जारी करने की मांग की। पेपर लीक व धांधली में लिप्त लोगों के नाम सार्वजनिक करने को भी कहा गया।
विज्ञापन

सिरकोनी टोल से चकमा देकर निकलीं पल्लवी ने पुलिस को 12 घंटे छकाया। दिन में 12 बजे अचानक बीएचयू सिंहद्वार पर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र और युवा भी जमा थे। उधर, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल पीएम के संसदीय कार्यालय से लंका तक लगातार गश्त कर रहे थे। प्रदर्शन और गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, रामशिला पटेल, अजय सिंह, दिलीप पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं की शिक्षा और रोजगार की लड़ाई जारी रहेगी : पल्लवी
पल्लवी पटेल ने कहा कि शिक्षा और रोजगार सबसे बड़ा विषय है। पारदर्शी परीक्षा युवाओं को अवसर देती है और रोजगार से भविष्य बनता है। युवाओं की शिक्षा और रोजगार की लड़ाई अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का इन मूलभूत सवालों पर ध्यान नहीं है, जिससे युवाओं का आक्रोश चरम पर है। उन्होंने भाजपा सरकार से भ्रष्टाचार, धांधली और पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग की। भाजपा सरकार के पास छात्रों की प्रवेश परीक्षा और रोजगार का कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed