फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Palak Agrawal of Kashi 42nd rank in CA exam 537 students appeared and 25 successful both the groups

मृत पिता का सपना किया पूरा: सीए एग्जाम में पलक को ऑल इंडिया 42वीं रैंक मिली, 537 छात्रों ने दी थी परीक्षा

Fri, 12 Jul 2024 03:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

Varanasi News: मूल रूप से मऊ की रहने वाली पलक के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। काफी संघर्षों के बीच उन्होंने अपनी शिक्षा-दीक्षा पूरी की। जिले के 537 छात्रों ने सीए की परीक्षा दी थी। वहीं, पलक की इस उपलब्धि पर उनका परिवार और मित्रगण काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Palak Agrawal of Kashi 42nd rank in CA exam 537 students appeared and 25 successful both the groups
अपनी मां के साथ पलक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली की ओर से मई में कराई गई सीए इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम का परिणाम घोषित किया गया। जिले से 537 छात्रों ने फाइनल परीक्षा दी थी। इसमें दोनों ग्रुप से 25 परीक्षार्थी सफल हुए। फाइनल परीक्षा में पलक अग्रवाल को ऑल इंडिया 42वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन


दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सीए सौरभ शर्मा के अनुसार वाराणसी से फाइनल एग्जाम में कुल 537 छात्र शामिल हुए थे। दोनों ग्रुप में 25 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इसमें पलक अग्रवाल को ऑल इंडिया 42वीं रैंक मिली है। 
विज्ञापन


इनके अलावा वत्सल अग्रवाल, सेजल अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, प्रेक्षा द्विवेदी, मयंक गुप्ता ने भी अच्छी रैंक हासिल की है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अतुल श्रीवास्तव, दीपशिखा सिंह, निदा परवीन, सौरव साव, कुनाल राज आदि ने सफलता पाई है। छात्रों की सफलता पर वाराणसी शाखा अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, सचिव वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष विकास द्विवेदी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीए बनकर पापा का सपना पूरा किया
ऑल इंडिया 42वीं रैंक पाने वाली पलक को परीक्षा में कुल 600 में से 423 अंक मिले हैं। मूल रूप से मऊ के बल्लीपुरा की रहने वाली पलक ने बताया कि पिता स्व. लक्ष्मी प्रसाद गोयल का सपना था कि मैं सीए बनूं। आज मैंने पापा के सपने को पूरा किया। 


सफलता को अपने पापा को समर्पित करते हुए कहा कि प्रशिक्षक सीए मनोज अग्रवाल, नीतू अग्रवाल के निर्देशन में जो सफलता मिली है, वह जीवन में प्रेरणादायी है। पलक ने बताया कि आगे चलकर इस क्षेत्र में और भी बेहतर काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed