फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pal community 18 people released LIU keeping close watch on political parties at Manikarnika Ghat

Varanasi: पाल समाज के 18 लोग रिहा, मणिकर्णिका पर राजनीतिक दलों पर विशेष निगाह रख रही है एलआईयू

Wed, 21 Jan 2026 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Jan 2026 04:02 PM IST
सार

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट को लेकर हुए विवाद के बाद यहां विशेष निगरानी की जा रही है। सड़क और जल मार्ग पर सुरक्षाकर्मी सक्रिय हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी तरह के कार्यक्रम नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Pal community 18 people released LIU keeping close watch on political parties at Manikarnika Ghat
मणिकर्णिका घाट पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिकर्णिका को लेकर चौक पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पाल समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद से एलआईयू भी सक्रिय है। सोमवार रात पाल समाज के 18 लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सड़क और जल मार्ग दोनों तरफ से निगरानी कड़ी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति किसी तरह के कार्यक्रम नहीं होंगे। 

विज्ञापन


चौक थाने की ब्रह्मनाल चौकी पुलिस समेत अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को मणिकर्णिका की विशेष निगरानी के लिए लगाया गया है। मंगलवार को सादे वेश में पुलिसकर्मियों ने मणिकर्णिका समेत आसपास घाटों पर भ्रमण कर इनपुट जुटाए। घाट किनारे रहने वालों और नाविकों से भी बातचीत की। पाल समाज के प्रदर्शन से चौकन्ना हुई चौक पुलिस किसी भी ढिलाई के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर परेड की कमान संभालेंगी आईपीएस, महिला कमांडो भी पहली बार दिखेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन

Pal community 18 people released LIU keeping close watch on political parties at Manikarnika Ghat
मणिकर्णिका घाट मामला - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया सेल रखी रही नजर
डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि मणिकर्णिका को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट, कमेंट और एआई जनरेटेड फोटो, वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान की जा रही है। दो टीमें काम कर रही हैं। शहरवासियों से अपील की कि बिना सोचे, समझे किसी भी पोस्ट को फॉर्वर्ड या साझा न करें।

नोटिस के बाद तीन दिन में देना होगा जवाब
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मणिकर्णिका को लेकर सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड वीडियो, फोटो पोस्ट करने मामले में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस सांसद पप्पू यादव समेत 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में आरोपियों को अपना पक्ष रखने चौक आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed