फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Painter shot dead DVR missing from house police register murder FIR in Varanasi

पेंटर की गोली लगने से मौत: मकान से डीवीआर गायब, पिता ने कहा- बेटे की हत्या की गई, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jun 2026 03:41 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 11 Jun 2026 03:41 PM IST
सार

Varanasi News: नगवा के एक मकान में पेंटर की गोली लगने से मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई। उधर, जिस मकान में मौत हुई थी वहां का सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है। 

विज्ञापन
Painter shot dead DVR missing from house police register murder FIR in Varanasi
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के नगवा में आदित्य नारायण सिंह के मकान में पेंटर सोनू यादव (35) की गोली लगने से मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता बाबूलाल ने पुलिस से कहा कि बेटे की सुनियोजित हत्या की गई है। मकान में बिना अनुमति हॉस्टल का संचालन किया जा रहा था। सीसी कैमरे का डीवीआर भी गायब है। हत्या के बाद बेटे सोनू यादव के हाथ में .32 बोर की पिस्टल थमा दी गई। पुलिस चार युवकों से पूछताछ कर रही है। बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पर बुधवार दोपहर पीड़ित परिजनों से पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक महेंद्र पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने मुलाकात की। 

विज्ञापन


सोनू यादव के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना स्थल पर खून का रिसाव नहीं था। खुद से अपने को गोली मारने के बाद पिस्टल हाथ से छूटकर गिर जाता। सोनू को गोली मारने के बाद पिस्टल हाथ में पकड़ा दिया गया। बिना परमिशन के घर में हॉस्टल का संचालन हो रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पर एसीपी भेलूपुर और एक प्लाटून पीएसी, चितईपुर और लंका थाने की फोर्स तैनात रही। 
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर टिकरी निवासी सोनू यादव का शव नगवां स्थित आदित्य नारायण सिंह के मकान में मिला था। मकान में वह 10 दिन से रंगाई पोताई कर रहा था। मकान में ही बीएचयू के छात्रों को किराये पर कमरा दिया गया है। उधर, परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का रोहनिया के मूड़ादेव में दाह संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान को बनाया हॉस्टल, कर्मचारियों और लड़कों का सत्यापन तक नहीं
नगवा में पेंटर सोनू यादव की हत्या के बाद मकान के बारे में जानकारी मिली कि बिना किसी अनुमति के हॉस्टल का संचालन किया जा रहा था। घटना के दौरान का डीवीआर भी गायब रहा। सीसी कैमरे जरूरी होते हुए भी मानक को पूरा नहीं किया गया। लंका, नगवा, सीरगोवधर्न, डाफी, सामनेघाट और दुर्गाकुंड क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन नहीं हो रहा है। बिना अनुमति के गर्ल्स और ब्वायज हॉस्टल चल रहे हैं। मकान में किरायेदारों से सिर्फ आधार कार्ड लेकर उन्हें ठहराया जा रहा है। बिहार से अवैध असलहे और मादक पदार्थों की खेप किराये के कमरों से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रही है। सीरगोवर्धन और सामनेघाट, नगवा में हॉस्टलों में दिन, रात लोगों की आवाजाही होती है। कोई लगाम नहीं है। कुछ मकान मालिक बाहर हैं। केयरटेकर के भरोसे मकान सौंप दिया है। चौकी प्रभारी और बीट सिपाही आवभगत में व्यस्त हैं। नरिया के पांडेय महाल, साकेतनगर, भोगावीर, रश्मिनगर में 50 फीसदी लोगों ने अपने मकान को किराये पर दे रखा है। कुछ में होम स्टे तो अधिकतर में गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल चल रहे हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हॉस्टल चला रहे हैं। देर रात तक डीजे, पार्टी और गाड़ियों के शोर से मोहल्ले वालों की नींद काफूर होती है। शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होती है।

न फायर सेफ्टी और न ही कूड़े का निस्तारण
गली-गली में संचालित हॉस्टल, होम स्टे और गेस्ट हाउस में फायर सेफ्टी के मकान पूरे नहीं हैं। एक मकान में 20-25 किरायेदार रहते हैं और कूड़े के नाम पर सिर्फ 50 रुपये दिए जाते हैं। नगर निगम के सुपरवाइजर भी कई हॉस्टल, गेस्ट हाउस में अलग से चार्ज फिक्स कर रखे हैं।

क्या बोले अधिकारी
हर पहलुओं की जांच की जा रही है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बीएचयू के छात्रों से भी लंबी पूछताछ की गई। -गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed