फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padmavibhushan Pandit Chhannulal and daughter meet cm yogi in case of daughter death Investigation will be done again

पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल की बेटी के मामले में दोबारा होगी जांच, सीएम योगी बोले- परेशान न हों, मिलेगा न्याय 

Tue, 25 May 2021 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 May 2021 03:04 PM IST
सार

सोमवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र और उनकी बेटी नम्रता मिश्रा ने मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने बेटी की मौत के मामले से सीएम को अवगत कराया। पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की बड़ी बेटी संगीता मिश्रा का 29 अप्रैल को इलाज के दौरान निधन हो गया था।
 

विज्ञापन
Padmavibhushan Pandit Chhannulal and daughter meet cm yogi in case of daughter death Investigation will be done again
पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की बेटी संगीता मिश्रा की मौत के मामले में अब दोबारा जांच होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंडित मिश्र को मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया। मंगलवार को पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र और उनकी बेटी नम्रता मिश्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। नम्रता मिश्र ने बताया कि उन्होंने दीदी के मौत से जुड़े सारे सबूत सीएम को सौंप दिए हैं। सीएम ने कहा है कि आप लोग परेशान न हों। इस मामले की दोबारा उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि जिला प्रशासन ने अस्पताल को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन परिवार को जांच रिपोर्ट पर भरोसा नहीं था। पंडित मिश्र ने जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दाल में कुछ काला है और वह न्याय के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पंडित मिश्र की छोटी बेटी नम्रता मिश्रा ने कहा था कि जांच रिपोर्ट और वास्तविकता में जमीन आसमान का अंतर है। हम लोगों ने जब अपनी दीदी संगीता मिश्रा को अस्पताल में जिस कपड़े में भर्ती कराया था, उसी कपड़े में उनका शव हमें मिला। सात दिनों तक उनके कपड़े तक नहीं बदले गए और रिपोर्ट में सब कुछ ओके दिखा दिया गया है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट पर हम लोगों को कोई भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Padmavibhushan Pandit Chhannulal and daughter meet cm yogi in case of daughter death Investigation will be done again
पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल मिश्र की बेटी संगीता मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

पिताजी तो जांच रिपोर्ट मिलने के बाद से वह स्तब्ध हैं। हम लोगों ने सीएम को मेल करके अपनी शिकायत दर्ज करा दी था और उनसे मिलने का भी समय मांगा था। मेल में उन्होंने सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अस्पताल की ओर से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं कराया जाना और हर बार अलग-अलग बयान देना जाहिर करता है कि दाल में कुछ काला है। जांच समिति भले ही उनकी बहन की मौत को स्वाभाविक बता रही हो लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

बीते शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष राय ने घर जाकर जांच रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में मैदागिन स्थित मेडविन अस्पताल को क्लीन चिट दी गई थी। जांच कमेटी के अनुसार, इलाज में मेडविन अस्पताल की ओर से कोई लापरवाही नहीं बरती गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संगीता मिश्रा को प्रतिदिन समय से भोजन कराया जाता रहा है। उनके कपड़े भी प्रतिदिन बदले जाते थे। उनके स्वास्थ्य के विषय में स्वजनों को प्रतिदिन जानकारी दी जाती थी। हालात बिगड़ने पर भी देर रात उनके स्वजनों को फोन करके बताया गया था। उनके निधन की सूचना भी अस्पताल प्रबंधन ने दी थी। जांच कमेटी ने सभी बिंदुओं पर जांच करके रिपोर्ट में लिखा है कि एक मरीज के साथ जो भी इलाज में प्रक्रिया अपनानी चाहिए, अस्पताल प्रबंधन ने उसका बखूबी निर्वहन किया है।

सीएम भी हो गए भावुक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगभग घंटे भर की मुलाकात के बाद पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र संतुष्ट होकर निकले। मंगलवार को सर्किट हाउस में ऐसे भी क्षण आए जब खुद मुख्यमंत्री भी भावुक हुए और कोरोना महामारी में पत्नी-बेटी को खो देने वाले सुरों के सम्राट छन्नू महराज के आंखें भी छलछला गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंडित जी, आप देश नहीं दुनिया की धरोहर हैं। आपकी विश्वविख्यात ख्याति से हम सब गर्व महसूस करते हैं। आपके साथ पूरी सरकार खड़ी है। हम शासन स्तर पर भी मामले की छानबीन कराएंगे। किसी स्तर की लापरवाही हुई होगी, कार्रवाई होगी। 

पंडित छन्नूलाल मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद उन्हें फोन कर कुशलक्षेम जाना। हमारे दुख में वह खड़े थे। अस्पताल प्रबंधन को लेकर मुझे पीड़ा रही। मुख्यमंत्री से कहा कि आप पर मुझे पूर्ण भरोसा है। अपने निश्छल स्वभाव के लिए विख्यात पंडित छन्नूलाल मिश्र ने मुख्यमंत्री को मृत्युंजय महादेव के प्रसाद के रूप में इत्र भेंट किया। महराज के बडप्पन से मुख्यमंत्री अविभूत हो गए। इस दौरान छन्नूलाल मिश्र की पुत्री नम्रता, कमिश्नर दीपक अग्रवाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे।

पंडित छन्नूलाल मिश्र की पत्नी की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। कुछ ही दिन बाद उनकी बेटी की इलाज के दौरान मौत हुई थी। बेटी की मृत्यु पर परिवार के लोगों ने एक निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed