फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   P. Chidambaram will visit varanasi tomorrow for congress manifesto

वाराणसी पहुंचे पी. चिदंबरम, कांग्रेस के घोषणापत्र पर आज होगा महामंथन

Sun, 13 Jan 2019 01:31 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 13 Jan 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
P. Chidambaram will visit varanasi tomorrow for congress  manifesto
पी चिदंबरम
कांग्रेस का घोषणापत्र आमजन की राय से तैयार होगा। इसके लिए 19 सदस्यीय समिति गठित की गई है। अब तक 18 राज्यों के 280 स्थानों पर यह समिति बैठक कर आम लोगों की राय हासिल कर चुकी है। इसी सिलसिले में पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वह मोतीझील में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े तीन सौ बुद्धिजीवियों से आम घोषणा पत्र के लिए सीधा संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


महमूरगंज स्थित मोतीझील में संवाद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यह खुला मंच होगा जहां किसानों का जमघट लगेगा। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे जो किसानों की बातों को सुनेंगे। इस बैठक के बाबत लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। सभी वर्ग के करीब 300 बुद्धिजीवी लोगों को इस बैठक में शामिल किया जाना है।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के अलावा ललितेश पति त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। वैसे इस कमेटी में इन दोनों के अलावा प्रो. गौड़ा, शशि थरूर, अम्बिका सोनी, सुष्मिता देव, प्रो. मुनगेनकर, सचिन राव समेत कुल 19 सदस्य हैं। इसके बाद 18 जनवरी को किसान महासम्मेलन में किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल से प्रयागराज पहुंचने लगे सेवादल कार्यकर्ता

प्रयागराज में लग रहे कुंभ से पहले ही लोकसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई है। संगम में डुबकी लगाने के लिए आ रहे भक्तों की सेवा के लिए सेवादल के कार्यकर्ताओं का जत्था भी पहुंचने लगा है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में सेवादल कार्यकर्ता प्रयागराज पहुंचेंगे। कुंभ के प्रथम स्नान से पहले 12 जनवरी को सेवादल कार्यकर्ताओं के कैंप का उद्घाटन होगा।

किसान कांग्रेस के बड़े नेता जो इस समय बिहार दौरे पर थे, वो दौरा बीच में ही छोड़ कर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम पांडेय भी 11 जनवरी को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री संजय चौबे ने बताया कि काशी से जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री रामसुधार मिश्रा सहित 35 कार्यकर्ताओं का जत्था प्रयागराज जाएगा। सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed