{"_id":"608534681f7ff02d0478a793","slug":"oxygen-express-carrying-tanker-departs-for-bokaro-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : टैंकर लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो के लिए रवाना
Sun, 25 Apr 2021 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:50 PM IST
सार
चार टैंकर लख़नऊ से और एक टैंकर वाराणसी से हुआ लोड, सोमवार की सुबह तक ऑक्सीजन लेकर आएगी ट्रेन
विज्ञापन
oxygen cylinder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में ऑक्सीजन एक्सप्रेस लगातार चल रही है। पिछले 72 घंटे में दूसरी बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस लख़नऊ और वाराणसी के रास्ते बिहार, झारखंड के बोकारो स्थित ऑक्सीजन प्लांट से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लाने के लिए रवाना हुई। रविवार की सुबह कैंट स्टेशन मालगोदाम से ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर एक खाली टैंकर लोड कर बोकारो स्थित ऑक्सीजन प्लांट को गई।
विज्ञापन
लख़नऊ से चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर चार खाली ऑक्सीजन टैंकर लोड रहा। रेल अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी में वापसी सोमवार की सुबह तक होगी। कैंट स्टेशन स्थित मालगोदाम पर आरपीएफ़-जीआरपी और सिगरा पुलिस की मौजूदगी में ऑक्सीजन टैंकर को उतरवाकर रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भेजा जाएगा। ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए बृहस्पतिवार की भोर में सड़क मार्ग से एक टैंकर ऑक्सीजन वाराणसी पहुंचा था तो वहीं शुक्रवार रात में भी बोकारो से ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए एक टैंकर ऑक्सीजन वाराणसी आया। इससे बहुत हद तक कोविड मरीजों को राहत मिली। एक टैंकर ऑक्सीजन और सोमवार सुबह तक आने से वाराणसी के कोविड अस्पतालों को राहत हो जाएगी।
विज्ञापन