फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oxygen cylinder shortage will end, 400 oxygen cylinders arrived from Kandla in Gujarat

खत्म होगी ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत, गुजरात के कांडला से पहुंचे चार सौ ऑक्सीजन सिलिंडर

Tue, 27 Apr 2021 11:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 11:33 PM IST
सार

  • अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रहने वालों को दिया जाएगा सिलिंडर
  • बोकारो से ऑक्सीजन लाने सात टैंकर लेकर रवाना हुई ट्रेन

विज्ञापन
Oxygen cylinder shortage will end, 400 oxygen cylinders arrived from Kandla in Gujarat
ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : social media

विस्तार

शहर में ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत बहुत हद तक खत्म होगी। मंगलवार को गुजरात के कांडला से 400 ऑक्सीजन सिलिंडर की पहली खेप वाराणसी पहुंच गई। इन ऑक्सीजन सिलिंडर को शहर के जरूरतमंद अस्पतालों और होम आइसोलेशन में रहने वालों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बकायदा आनलाइन व्यवस्था बनाई जा रही है।

विज्ञापन

कमिश्रर दीपक अग्रवाल ने बताया कि पहली खेप में 400 ऑक्सीजन सिलिंडर आ ग° हैं और भी सिलिंडर की मांग की गई है। कोशिश यही है कि किसी को भी ऑक्सीजन के अभाव में दिक्कत परेशानी न उठानी पड़े। कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए मंगलवार शाम ऑक्सीजन एक्सप्रेस कैंट स्टेशन से सात खाली टैंकरों को लेकर बोकारो रवाना हुई।

विज्ञापन

लख़नऊ से चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस में चार टैंकर लोड किए गए थे। ट्रेन के कैंट स्टेशन पर शाम 5:50 बजे पहुंचने पर तीन टैंकर लोड किया गया। कुल सात टैंकरों को लेकर ट्रेन बोकारो स्थित ऑक्सीजन प्लांट रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस के बुधवार देर शाम तक बोकारो से कैंट स्टेशन पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी के अनुसार ऑक्सीजन किल्लत दूर करने के लिए लगातार इस ट्रेन का संचालन होता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed