फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Oxygen anchor will give life to the broken breath in varanasi

यूपी : वाराणसी के समाजसेवी और युवाओं की पहल, टूटती सांसों को संजीवनी देगा आक्सीजन लंगर

Wed, 05 May 2021 11:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 May 2021 11:17 PM IST
सार

गुरुवार से मंडलीय चिकित्सालय में शुरू होगी निशुल्क सेवा, अस्पताल का पैरा मेडिकल स्टाफ भी इसमें करेगा सहयोग

विज्ञापन
Oxygen anchor will give life to the broken breath in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल में टूटती सांसों को आक्सीजन लंगर का सहारा मिलेगा। वाराणसी के समाजसेवी और युवाओं की पहल से आक्सीजन लंगर की शुरुआत बृहस्पतिवार से मंडलीय चिकित्सालय में होगी। मोतीवाला फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट व काशी के समाजसेवियों की ओर से आक्सीजन लंगर की शुरुआत की जा रही है। दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने बताया कि आक्सीजन लंगर सेवा की शुरुआत के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


इस सेवा को शुरू करने के पीछे हमारा प्रयास है कि कोई भी मरीज बिना आक्सीजन के न मरे। इस सुविधा का लाभ कोई भी मरीज उठा सकता है। सीएमओ ने भी आक्सीजन लंगर को मंडलीय चिकित्सालय परिसर में शुरू करने की सहमति दी है। अस्पताल का पैरा मेडिकल स्टाफ भी इसमें सहयोग करेगा। आक्सीजन लंगर सेवा पूरी तरह से मरीजों के लिए निशुल्क होगी। इसमें आक्सीजन सप्लायर राजेश कुमार दुबे बिना किसी सिक्योरिटी मनी के आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा इसमें डॉ. अजीत सहगल, प्रशांत गुप्ता, अविजीत त्रिपाठी, प्रभात जैन, अमर कुमार सिंह का सहयोग मिल रहा है। आक्सीजन के लिए मरीज के परिजन मोबाइल नंबर 7985553149 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन

Oxygen anchor will give life to the broken breath in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

घर-घर भोजन पहुंचा रहा जयश्रीकृष्णा फाउंडेशन
जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से कोरोना संक्रमितों के लिए घर-घर भोजन की सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को भी भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने बताया कि जय श्रीकृष्णा फाउंडेशन की ओर से सेवा निरंत जारी है।
 
कोरोना मरीजों के परिजनों में बांटा भोजन
भारत विकास परिषद सत्यम शाखा की ओर से बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को नि:शुल्क भोजन और पानी का वितरण किया गया। शाखा के अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवारों को भोजन के लिए भटकना पड़ रहा है। ऐसे में संस्था द्वारा ऐसे मरीजों के परिजनों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान प्रेमजी, सचिन अग्रवाल, विष्णु सेठ, रेखा पांडेय, संजीव कपूर आदि मौजूद रहे। उधर, शिवा शाखा द्वारा भी 50 थाली भोजन ट्रॉमा सेंटर के कोविड मरीजों के घरवालों को वितरित किया गया।

Oxygen anchor will give life to the broken breath in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिगंबर जैन महासमिति की ओर से रोजाना बांटा जाएगा कोविड किट व राशन
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन विक्रांत वीर ने कहा कि मरीज और असहायों की सेवा भगवान की सेवा है। कोरोना काल को सेवा का अवसर बनाएं, पैसा कमाने का नहीं। सभी लोग दो गज दूरी और मास्क है जरूरी... का पालन जरूर करें।
वह बुधवार को श्री दिगंबर जैन महासमिति की ओर से आयोजित निशुल्क कोविड किट और निशुल्क राशन वितरण सेवा शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घर पर रहें और सुरक्षित रहें। उन्होंने जैन समाज को साधुवाद देते हुए दूसरे समाज के लोगों को भी सेवा करने का आह्वïान किया। श्री दिगंबर जैन महासमिति के अध्यक्ष डॉ. केके जैन, महामंत्री राकेश जैन व आरसी जैन ने बताया कि रोजाना प्रात: 11 बजे से अपराह्नï 2 बजे तक नगर निगम के अरिहंत कांप्लेक्स में निशुल्क दवा और राशन वितरण किया जाएगा। हेल्प लाइन 9415388234 और चिकित्सकीय सहायता 9415221869 पर मिलेगी। इस दौरान अनुज डिडवानिया प्रमोद बागरा, विनोद जैन चांदी, अजित जैन, अंबरजैन, प्रदीप चंद जैन, विजय कुमार जैन, सुधीर कुमार पोदार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

मदद के लिए आगे आया श्री अग्रसेन युवा मंच काशी परिवार
श्री अग्रसेन युवा मंच काशी परिवार ने वैश्विक महामारी के दौर में आम जनता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। मंच परिवार के सचिव अंकित गर्ग, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, अध्यक्ष श्याम के दास, अतुल अग्रवाल ने बताया कि मंच की ओर से एक माह से शहर के कई इलाकों में जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। श्री अग्रसेन युवा मंच को कोविड कमांड सेंटर में समाज सेवा हेतु रजिस्टर्ड भी करवाया गया है। मंच द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 8853955006, 6390012143 पर जरूरतमंद फोन कर किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहायता का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed