फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ownership of more than 500 houses on the banks of Asi will be investigated

Varanasi News: असि किनारे 500 से अधिक मकानों के मालिकाना हक की होगी जांच, 50 मीटर बनाया जाएगा ग्रीन बेल्ट

Wed, 14 May 2025 01:03 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 01:03 AM IST
सार

असि नदी किनारे 50 मीटर ग्रीन बेल्ट बनाया जाएगा। 500 से अधिक मकानों के मालिकाना हक की जांच होगी। वीडीए की ओर से निर्माण करने वालों को नोटिस दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Ownership of more than 500 houses on the banks of Asi will be investigated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असि नदी को पुनजीर्वित करने के लिए यहां किनारे रहने वालों की जमीनों का मालिकाना हक की जांच की जा रही है। इसके दायरे में तकरीबन 500 से अधिक मकान और निर्माण हैं। जिनके जमीनों की जांच के बाद वीडीए की ओर से अवैध निर्माण कराने वालों को नोटिस दिया जाएगा। नदी किनारे 50 मीटर का ग्रीन बेल्ट भी है।

विज्ञापन


काशी में असि नदी का उद्गम स्थल शहर से ही कुछ दूर स्थित कंदवा को माना जाता है। यह नदी चितईपुर, करौंदी, कर्माजीतपुर, नेवादा, सराय नंदन, नरिया, साकेत नगर, भदैनी और नगवा होते हुए गंगा में जाकर मिलती है। नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए पिछले दिनों एनजीटी ने इस पर गंभीरता से विचार कर तत्काल सारे अतिक्रमण को हटाते हुए उसे अपने वास्तविक स्वरूप में लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


8 किमी लंबी इस नदी, जिसकी चौड़ाई कभी 200 मीटर से अधिक हुआ करती थी। वह अतिक्रमण की वजह से सिकुड़ते-सिकुड़ते सिर्फ 8 फीट की रह गई है। वरुणा कॉरिडोर के समय 762 लोगों को वीडीए ने अवैध निर्माण का नोटिस दिया था। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। असि नदी के किनारे बड़े-बड़े मकान, अस्पताल, होटल और अपार्टमेंट बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक ना अतिक्रमण हटा है और ना ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू हुई है। इसकी वजह से अतिक्रमण करने वाले बेखौफ होकर अभी निर्माण करते दिखाई दे रहे हैं। वीडीए के अधिकारियों के अनुसार नदी को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्रवाई के तहत जांच की जा रही है।

इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही नदी अपने वास्तविक स्वरूप में दिखाई देगी और इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed