फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   owner of chit fund company arrested in fraud of many crores in varanasi by giving tempting offers

Varanasi: करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, लुभावने ऑफर देकर बनाता था शिकार

Sat, 08 Oct 2022 06:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Oct 2022 06:17 PM IST
सार

 निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार रियल सनराइज ग्र्रुप ऑफ कंपनी के संचालक अंकित यादव को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी के एमडी समेत संचालकों पर 2017 में गबन, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
owner of chit fund company arrested in fraud of many crores in varanasi by giving tempting offers
लाल घेरे में रियल सनराइज कंपनी का संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार रियल सनराइज ग्रुप ऑफ कंपनी के संचालक अंकित यादव को ईओडब्ल्यू ने शनिवार को छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। कब्जे से स्विफ्ट कार बरामद हुई, जो गबन की आरोपी कंपनी के अन्य सदस्य के नाम से है। गाजीपुर में कंपनी खोलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई।

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन) वाराणसी सेक्टर के निरीक्षक सुनील वर्मा के अनुसार गिरफ्तार गाजीपुर के करंडा स्थित गोशंदेपुर निवासी अंकित यादव रियल सनराइज ग्रुप ऑफ कंपनी में मुख्य संचालक की भूमिका में था। कंपनी के एमडी समेत संचालकों पर 2017 में गबन, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

2012 में गाजीपुर में खोला था कार्यालय

पूछताछ में सामने आया कि रियल सनराइज हॉस्पिटलिटी लिमिटेड और रियल सनराइज केमटेक लिमिटेड और रियल सनराइज मल्टी ट्रेड नामक चिटफंड कंपनी के प्रबंध निदेशक और निदेशकों ने इसका रजिस्ट्रेशन कंपनी रजिस्ट्रार नई दिल्ली और कलकत्ता से कराकर वर्ष 2012 में कार्यालय गाजीपुर में खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

owner of chit fund company arrested in fraud of many crores in varanasi by giving tempting offers
गबन के आरोपी के पास से बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

इसके निदेशकों और संचालकों ने जनता को झांसा देकर लुभावने योजनाओं का सब्जबाग दिखाकर करोड़ों रुपये जमा कराया और वर्ष 2016 में जमा धन लेकर फरार हो गए। जमानिया के बड़ेसर निवासी रामजी सिंह, रामभरोसे प्रजापति और हरेंद्र सिंह ने अक्तूबर 2017 में कोतवाली गाजीपुर में निदेशकों और संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित धन गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।

पश्चिम बंगाल निवासी प्रबंध निदेशक और निदेशकों के साथ ही स्थानीय निदेशकों और संचालकों की भी संलिप्ता भी विवेचना में पाया गया। अंकित यादव कंपनी में मुख्य संचालक की भूमिका में कार्यरत था। अंकित के पास से बरामद कार गबन में शामिल एक अन्य अभियुक्त के नाम से है, जिसे सीज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed