फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Overall development of Ramnagar, Sujabad in Veera's master plan

वीडीए की महायोजना में रामनगर, सूजाबाद का होगा समग्र विकास

Sun, 07 Aug 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Overall development of Ramnagar, Sujabad in Veera's master plan
वीडीए की महायोजना 2031 में गंगापार इलाके रामनगर और सूजाबाद का समग्र विकास होगा। जल्द ही इसका खाका तैयार होगा। इसके लिए प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण ने निर्देश दिया है। सर्किट हाउस में वीडीए के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में महायोजना 2031 को समय से पूरा कराने पर बल दिया। यहां आबादी के लिहाज से नए क्षेत्र का विकास करना है।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल रामनगर नगर पालिका परिषद और सूजाबाद डोमरी नगर पंचायत गंगा पार का इलाका है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब नए सिरे से नगर निगम परिसीमन कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। जहां से प्रकाशन के बाद आम जनता से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनका निस्तारण कर वार्डों का गठन किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर माह में होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर यहां पर नए परिसीमन से चुनाव कराया जाएगा। नगर निगम के जानकारों के अनुसार पहले चरण में यहां वार्डों का परिसीमन होगा। इसके बाद यहां बुनियादी सुविधाओं का विकास कराने के लिए सर्वे किया जाएगा। प्रमुख रूप से यहां सीवर, पेयजल, जल निकासी और सफाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पूरे इलाके में पाइप लाइन बिछाने का काम होगा। नियमानुसार जब तक बुनियादी सुविधाओं का विकास नहीं हो जाता, तब तक नगर निगम भवन स्वामियों से टैक्स नहीं लेता है। इसके लिए शासन से पांच साल का समय नगर निगम को दिया जाता है। इस दौरान केवल व्यवसायिक भवनों से ही टैक्स लेने का प्रावधान है।
विज्ञापन

अनियोजित निर्माण को नियोजित कर होगा विकास
वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि रामनगर का स्वरूप और व्यापक होगा। महायोजना में अनियोजित निर्माणों को नियोजित कर विकास के लिए बेहतर दिशा प्रदान करना है। सर्किट हाउस में हुई बैठक में नगर की ऐतिहासिकता, धार्मिकता, सांस्कृतिक, कलात्मक स्मारकों को संरक्षित करने पर जोर दिया गया। मास्टर प्लान, निर्माणधीन परियोजना और आनलाइन नक्शा पास होने में आने वाली अड़चनों पर चर्चा की। इसके अलावा ऊंदी ताल परियोजना, रोपवे, इंटर माडल स्टेशन आदि योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर प्रमुख सचिव आवास से सर्किट हाउस में वीडीए वीसी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शहर के मानिंद लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा पार कई योजनाएं प्रस्तावित
वर्तमान में सरकार की ओर से गंगापार में कई विकास परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इसमें रिवर फ्रंट के विकास के तहत 2600 करोड़ का प्रस्ताव है। साथ ही टेंट सिटी, आवासीय योजना, सिक्स लेन, गंगा पर पुल निर्माण है। इन परियोजनाओं की स्वीकृति को लेकर नगर पालिका व पंचायतों की सहमति लेनी पड़ती है। लिहाजा, सरकार परियोजनाओं की गति बढ़ाने के लिए नगर निगम का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में इसके दूरगामी परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed