फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   over spedd car hit madarasa teacher bike and auto at ghazipue

गाजीपुर में रफ्तार का कहर, मदरसा शिक्षक को कुचलते हुए बेकाबू कार ने ऑटो- बाइक में मारी टक्कर

Wed, 19 Dec 2018 10:53 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: utpal utpal Updated Wed, 19 Dec 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
over spedd car hit madarasa teacher bike and auto at ghazipue
इसी कार ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर जिले डहराकलां गांव में मंगलवार की सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। बेकाबू कार ने पहले मदरसा शिक्षक को रौंदा उसके बाद ऑटो और बाइक में भी टक्कर मारी। घटना के बाद कार चालक फरार होने की कोशिश में था लेकिन ग्रामीणों ने दबोच लिया।  उसकी धुनाई करने के बाद बंधक बना लिया।
विज्ञापन


मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर एक घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। इस मामले में मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


करंडा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी अनवार हुसैन खां (41) डहराकलां स्थित मदरसा अनरूल इस्लाम हरकला में सहायक अध्यापक थे। मंगलवार की सुबह भी वह मदरसा के पास बस से उतरे। मरदसा में जाने के लिए डहराकलां चट्टी के पास सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान करीब नौ बजे बहरियाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारते हुए सामने खड़े ऑटो और बाइक में टक्कर मारते हुए कुछ दूर जाकर रुक गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में घायल को सैदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भेजवाया। कार चालक को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। 


ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी और मुआवजा की मांग को लेकर सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। जाम लगते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। जानकारी होते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद, उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक रामकिशुन प्रसाद  पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

उपजिलाधिकारी ने मृत शिक्षक के परिवार को 30 हजार रुपया पारिवारिक लाभ एवं बीमा योजना के तहत पांच लाख दिलवाने का आश्वासन दिया। इस पर लोगों ने एक घंटा साढ़े दस बजे जाम समाप्त किया। पुलिस  शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई।

इसमे मामले में मृतक के बड़े भाई इसरार ने कार चालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। चालक हिरासत में है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed