फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outrage Among Tourist Transporters and Vehicle Owners Over Mandatory VLTD and Panic Buttons

Varanasi News: टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों की 25 मई के बाद हड़ताल की चेतावनी, इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 16 May 2026 01:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 16 May 2026 01:14 PM IST
सार

Varanasi News: पैनिक बटन समेत अन्य समस्याओं से त्रस्त टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों ने 25 मई के बाद हड़ताल की चेतावनी दी है। टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों में वीएलटीडी व पैनिक बटन की अनिवार्यता से आक्रोश है। 

विज्ञापन
Outrage Among Tourist Transporters and Vehicle Owners Over Mandatory VLTD and Panic Buttons
ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैनिक बटन, वीएलटीडी की अनिवार्यता समेत अन्य समस्याओं को लेकर टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों ने शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय में विरोध दर्ज कराया। इस दौरान टूरिस्ट ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 25 मई के बाद संचालन ठप करते हुए हड़ताल पर बैठ जाएंगे। इस दौरान सभी वाहनों की चाबियां जमा करने को भी बाध्य होंगे। ट्रांसपोर्टरों ने आरटीओ को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन अधिकारियों को समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया। आरटीओ के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा गया। राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में वाहन फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) एवं अन्य कागजातों के नवीनीकरण और अप्रूवल में वीएलटीडी (वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) एवं पैनिक बटन की अनिवार्यता के कारण भारी समस्या उत्पन्न हो रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: 895 दिन और आठ गवाह, पूर्व विधायक, पत्नी और बेटे-बहू को सजा; फैसला आते ही रोने लगीं सास-बहू; ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


1 जनवरी 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों के कागजातों पर भी रोक लगाई जा रही है, जिससे सैकड़ों टूरिस्ट वाहन संचालन से वंचित हो रहे हैं और वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पूर्व की भांति तीन माह की समर्पण अवधि एक साथ बढ़ाने की व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही शासन अथवा परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित दर पर वीएलटीडी एवं पैनिक बटन की व्यवस्था की जाए, जिससे वाहन स्वामियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। 

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि 25 मई 2026 तक वीएलटीडी एवं पैनिक बटन की समस्या का समाधान नहीं किया गया और वाहनों के फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य कागजातों का अप्रूवल सुचारू रूप से शुरू नहीं किया गया, तो बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्य अपने टूरिस्ट वाहनों का संचालन बंद कर देंगे और सभी वाहन आरटीओ कार्यालय पर खड़े कर चाबियां जमा करने को बाध्य होंगे।

आरटीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर निदेशालय स्तर पर वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा और पोर्टल व सिस्टम को सुचारू रूप से चालू कराने की कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों पर लगी रोक हटाना, 1 जनवरी 2019 के बाद पंजीकृत वाहनों के लिए वीएलटीडी एवं पैनिक बटन लगवाने के लिए कम से कम एक वर्ष का समय देना, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य सभी कागजातों के अप्रूवल पर लगी रोक तत्काल हटाना शामिल है। प्रतिनिधिमंडल में प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह, महामंत्री प्रकाश जायसवाल, बिनोद सिंह, हर्षवर्धन सिंह, राजन और प्रभाकर पांडेय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed