फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Outrage among Brahmin organizations on Mohan Bhagwat statement protest march taken out

Varanasi: मोहन भागवत के बयान पर ब्राह्मण संगठनों में आक्रोश, निकाला विरोध मार्च, पुलिस ने रोका

Sun, 19 Feb 2023 08:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 08:01 PM IST
सार

 संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर वाराणसी के ब्राह्मण संगठनों की ओर से रविवार को विरोध मार्च निकाला गया।  संगठन के लोग हाथों में विरोध मार्च धर्मसंघ दुर्गाकुंड से चलकर लंका तक जाना था।

विज्ञापन
Outrage among Brahmin organizations on Mohan Bhagwat statement protest march taken out
वाराणसी में ब्राह्मण संगठनों ने निकाला विरोध मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर वाराणसी के ब्राह्मण संगठनों की ओर से रविवार को विरोध मार्च निकाला गया।  संगठन के लोग हाथों में विरोध मार्च धर्मसंघ दुर्गाकुंड से चलकर लंका तक जाना था। लेकिन धर्मसंघ से जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। विरोध मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्तियों लिए थे।

विज्ञापन


तख्तियों पर ब्राह्मणों का अपमान बंद करो, ब्राह्मणों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, काशी से ब्राह्मणों ने ललकारा है त्याग तपस्या का इतिहास हमारा है...जैसे नारे लिखे हुए थे।  विरोध मार्च को पुलिस के रोकने के बाद संयोजक कर्नल रंजीत उपाध्याय के निर्देश पर ब्राह्मणों ने वहीं बैठकर हरिकीर्तन, ईश्वर नाम स्मरण के साथ विरोध जताया।
विज्ञापन


पदयात्रा में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा, सर्वजन सनातन पार्टी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, ब्राह्मण सेवक संघ, राष्ट्रीय युवा मंच सहित काल भैरव, बड़ा गणेश मंदिर के महंत भी शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed